{"_id":"5d5765d98ebc3e89e362fbf9","slug":"shah-rukh-khan-and-sriram-raghavan-have-some-problems-in-money-heist-remake-rights","type":"story","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: मनी हाइस्ट के रीमेक के अधिकारों पर अटकी बात, शाहरुख और श्रीराम की जोड़ी को लगा ग्रहण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: मनी हाइस्ट के रीमेक के अधिकारों पर अटकी बात, शाहरुख और श्रीराम की जोड़ी को लगा ग्रहण
Sat, 17 Aug 2019 10:10 AM IST
Mishra Mishra
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan
मशहूर वेब सीरीज मनी हाइस्ट को फिल्म के तौर पर बनाने की अभिनेता शाहरुख खान की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फिर गया है। शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस ने इस वेब सीरीज को फिल्म में बनाने का काम शुरू किया था और इसके लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली फिल्म अंधाधुन के निर्देशक श्रीराम राघवन से बात भी चली लेकिन ये पूरा मामला जमने से पहले ही बिखर गया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मनी हाइस्ट सीरीज पर फिल्म बनाने की उनके प्रोडक्शन हाउस की कोशिशों को सिरे से नकार दिया है। वह यह भी कह रहे हैं कि यह सिर्फ एक अफवाह है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि रेड चिलीज ने इस प्रोजेक्ट पर शुरू से ही सही ढंग से काम नहीं किया। इस बारे में मनी हाइस्ट के निर्माताओं और नेटफ्लिक्स के बीच पहले से हो चुकी डील के मुताबिक बिना इसके निर्माताओं की अनुमति के इस सीरीज का किसी दूसरी भाषा में रूपांतरण नामुमकिन है।
विज्ञापन
रेड चिलीज को लगा था कि चूंकि शाहरुख नेटफ्लिक्स के लिए पहले से ही तीन वेब सीरीज बना रहे हैं तो इसके अधिकार पाना इतना मुश्किल नहीं होगा। इस कहानी पर प्रस्तावित फिल्म के निर्देशन के लिए फिल्म अंधाधुन के निर्देशक श्रीराम राघवन से बात भी शुरू हो गई थी। लेकिन, अब यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है।
विज्ञापन