फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan And Salman Khan Join 2016 Trend Ali Abbas Zafar Shares Them Photo With Caption Sultan And Raees

सोशल मीडिया ट्रेंड ‘2016’ में हुई शाहरुख-सलमान की एंट्री, फैंस ने पूछा- कब आएगी ‘’टाइगर वर्सेस पठान’?

Thu, 22 Jan 2026 10:56 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 22 Jan 2026 10:56 PM IST
सार

Shah Rukh Khan With Salman Khan: सोशल मीडिया पर वायरल 2016 के ट्रेंड में अब शाहरुख खान और सलमान खान भी शामिल हो गए हैं। जानिए किस तरह दोनों ने इस ट्रेंड में ली एंट्री…

विज्ञापन
Shah Rukh Khan And Salman Khan Join 2016 Trend Ali Abbas Zafar Shares Them Photo With Caption Sultan And Raees
शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : एक्स@aliabbaszafar

विस्तार

इन दिनों सोशल मीडिया पर 2016 की तस्वीरें शेयर करने का ट्रेंड वायरल है। इस ट्रेंड में तमाम सेलेब्स भी हिस्सा ले रहे हैं। अब इस ट्रेंड को लेकर बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान भी चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, इन दोनों ही स्टार्स ने खुद इस ट्रेंड में हिस्सा नहीं लिया और न ही अपनी तस्वीरें साझा कीं। लेकिन फिर भी ये दोनों चर्चा में आ गए, इसके पीछे वजह हैं निर्देशक अली अब्बास जफर। जिन्होंने दोनों ही निर्देशकों के साथ काम किया है। जानिए अली की वजह से कैसे चर्चा में आए शाहरुख और सलमान?

विज्ञापन


अली ने शेयर की शाहरुख-सलमान की तस्वीर
अली अब्बास जफर ने अपने एक्स पर 2016 के ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में शाहरुख और सलमान एकसाथ नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के सिर में सिर लड़ाए खड़े हुए हैं। तस्वीर में सलमान जहां अपने ‘सुल्तान’ के लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं शाहरुख खान ‘रईस’ फिल्म के लुक में दिख रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अली अब्बास जफर ने कैप्शन में लिखा, ‘2016 सुल्तान और रईस।’ इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट भी बनाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस पूछे कई सवाल
अली ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की उनके कमेंट सेक्शन में फैंस के सवालों की बाढ़ आ गई। फैंस ये जानना चाहते थे कि दोनों कब एकसाथ एक फिल्म में नजर आएंगे? एक फैन ने उत्सुकता जताते हुए लिखा, ‘भाई कुछ प्लानिंग चल रही है क्या?’ जबकि दूसरे ने बस इतना पूछा, ‘टाइगर वर्सेस पठान...??’ एक फैन ने निर्देशक से सलमान खान के साथ दोबारा काम करने का अनुरोध करते हुए लिखा, ‘अली भाई, सलमान भाई के साथ आपके सहयोग का बेसब्री से इंतजार है।’ वहीं एक अन्य ने सवाल पूछा ‘सर सुल्तान 2 आएगी???’




यह खबर भी पढ़ेंः ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन में ‘सिनर्स’ का दबदबा, 16 कैटेगरी में नाम हासिल कर रचा इतिहास

शाहरुख ‘किंग’ में तो सलमान इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अब सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। वहीं सलमान खान फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का इंतजार कर रहे हैं। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed