फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan and Deepika Padukone shoots for special song in Jawan movie inside photos leaked

Jawan: 'जवान' में दीपिका पादुकोण का होगा कैमियो रोल? फिल्म के सेट से वायरल हुई इनसाइड तस्वीरें

Tue, 18 Apr 2023 12:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 18 Apr 2023 12:58 PM IST
सार

यह जोड़ी फिल्म ‘जवान’ से स्क्रीन पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। इस दौरान फिल्म के सेट से दोनों की कुछ इनसाइड तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan and Deepika Padukone shoots for special song in Jawan movie inside photos leaked
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इतिहास गवाह है कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी जब भी साथ में आती है कुछ धमाल तो जरूर करती है। ओम शांति ओम' हो या 'चेन्नई एक्सप्रेस' या फिर ‘पठान’ इन फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब खबर है कि एक बार फिर यह जोड़ी फिल्म ‘जवान’ से स्क्रीन पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। इस दौरान फिल्म के सेट से दोनों की कुछ इनसाइड तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

दीपिका फिल्म जवान में करेंगी कैमियो

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ अभिनेत्री नयनतारा भी नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में दीपिका का कैमियो रोल है। इसके लिए दोनों स्टार्स ने शूटिंग भी की है, जिसकी फोटोज सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि जवान फिल्म में दीपिका ने एक स्पेशल सॉन्ग के लिए शूटिंग की है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

डांस करते नजर आए शाहरुख-दीपिका

इन तस्वीरों में दोनों को व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और मैचिंग ब्लैक बूट्स में स्पॉट किया गया है। दीपिका ने हाई पोनीटेल के साथ गले में रेड कलर का स्कार्फ भी डाला हुआ है। दोनों कोई स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले शाहरुख और दीपिका को ‘पठान’ की सक्सेस के वक्त एक इंटरव्यू में साथ में देखा गया था। इस इंटरव्यू में दीपिका ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा था, 'ईमानदारी से कहूं तो हम रिकॉर्ड तोड़ने के लिए नहीं, बल्कि अच्छी फिल्म बनाने के लिए निकले हैं। शाहरुख ने मुझे अपनी पहली फिल्म में यही सिखाया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि उन लोगों के साथ करना चाहिए, जिनके साथ आपको खुशी मिलती है। चाहे ‘ओम शांति ओम’ हो या फिर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, इसे हमारे रिलेशनशिप में मौजूद प्यार और विश्वास ने स्पेशल बनाया है।'

Dhadak 2: मेकर्स ने धड़क 2 से जाह्नवी और ईशान को दिखाया बाहर का रास्ता, इन स्टार्स ने फिल्म में मारी एंट्री?

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म ‘जवान’ जून के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा साउथ अभिनेत्री नयनतारा भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी। गौरतलब है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed