{"_id":"643e3d3ed2d3bf8da5013615","slug":"dhadak-2-siddhant-chaturvedi-and-tripti-dimri-joins-karan-johar-movie-janhvi-kapoor-ishaan-khatter-out-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhadak 2: 'धड़क 2' में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की बनेगी जोड़ी, करण जौहर ने किया खंडन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhadak 2: 'धड़क 2' में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की बनेगी जोड़ी, करण जौहर ने किया खंडन
Tue, 18 Apr 2023 12:40 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:40 PM IST
सार
धड़क 2 को लेकर मंगवार सुबह-सुबह फिल्मी गलियारों में खबरें आ रही थीं कि फिल्म निर्माता करण जौहर साल 2018 में आई फिल्म धड़क के सीक्वल की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं अब इन खबरों पर करण जौहर ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
धड़क 2
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के फेम डायरेक्टर करण जौहर ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म धड़क से जाह्नवी कपूर का डेब्यू किया था। फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर नजर आए थे। इस जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीता था। वहीं मंगलवार को धड़क 2 को लेकर फिल्मी गलियारों में खबरें आ रही थीं कि फिल्म निर्माता करण जौहर साल 2018 में आई फिल्म 'धड़क' के सीक्वल की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं इन खबरों कहा जा रहा है कि 'धड़क 2' से जाह्नवी और ईशान को बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह नए सितारों ने ले ली है। वहीं अब खुद डायरेक्टर करण जौहर ने इन अफवाहों पर विराम लगाया है। करण ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा है, 'धर्मा प्रोडक्शंस धड़क 2 के नाम से कोई फिल्म नहीं बना रहा है, जैसा कि विभिन्न खबरों में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे में अब यह साफ हो गया है फिल्म से ईशान और जाह्नवी के साथ निर्देशक शशांक खेतान की छुट्टी नहीं हुई है क्योंकि सीक्वल बनने के अभी कोई आसार नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: समलैंगिक विवाह के पक्ष में विवेक अग्निहोत्री का बड़ा बयान, कहा- यह सामान्य, नहीं कोई अपराध