सलमान से बोले शाहरुख, 'थोड़ी बिरयानी भिजवा दे घर में बच्चों के लिए'
शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' का पहला टीजर ईद के दिन शनिवार को रिलीज हो गया। खास बात ये है कि इसे 'बजरंगी भाईजान' यानी सलमान खान प्रमोट कर रहे हैं। सलमान ने ट्विटर पर फिल्म को प्रमोट भी किया।
सलमान ने चार अलग-अलग ट्वीट्स में रईस की स्पैलिंग लिखी। पांचवें ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'आ रहा है।' इसके बाद सलमान ने एक और ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, 'रईस आ रहा है। फिलहाल टीजर देखो और एंजॉय करो बेहद।'
'थोड़ी बिरयानी भिजवादे घर में बच्चों के लिए'
अगले साल ईद पर बॉक्स ऑफिस पर सलमान और शाहरुख दोनों की फिल्में रिलीज होंगी। शाहरुख जहां 'रईस' में नजर आएंगे तो सलमान खान 'सुल्तान' में दिखेंगे।
सलमान खान के इस ट्वीट के बाद शाहरुख ने अभी अपने अंदाज में जवाब दिया। शाहरुख ने ट्वीट किया, ''अभी बुल्गारिया में हूं घर नहीं आ सकता। थोड़ी बिरयानी भिजवा दे घर में बच्चों के लिए। ईद मुबारक एंड लव टू फैमिली।''