फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi Jaya Became friends on Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani set decided to continues friendship

Shabana Azmi-Jaya Bachchan: शबाना आजमी-जया के बीच हुई पक्की यारी, एक-दूजे की खूबियां गिनाती आईं नजर

Mon, 12 Jun 2023 01:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 12 Jun 2023 01:02 AM IST
सार

अपने जमाने की दोनों दिग्गज अभिनेत्रियां आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अहम रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Shabana Azmi Jaya Became friends on Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani set decided to continues friendship
शबाना आजमी, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मी दुनिया में ज्यादातर दोस्ती फिल्मों के सेट पर शुरू होती हैं और वहीं खत्म हो जाती हैं। सेट पर स्टार्स के बीच गजब की बॉन्डिंग देखी जाती है, लेकिन फिल्म पूरी होने के बाद सब एक-दूसरे को भूल जाते हैं। हालांकि, शबाना आजमी और जया बच्चन ने इंडस्ट्री की इस परंपरा को तोड़ने की ठानी है। बता दें कि शबाना आजमी और जया बच्चन फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में साथ नजर आने वाली हैं। दोनों ने फैसला लिया है कि वह अपनी दोस्ती को अब आगे तक बरकरार रखेंगी।

विज्ञापन


हमेशा निभाएंगे दोस्ती
अपने जमाने की दोनों दिग्गज अभिनेत्रियां आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अहम रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग के दौरान जया बच्चन और शबाना आजमी के बीच काफी गहरी दोस्ती हो गई है। दोनों एक्ट्रेस ने तय किया है कि वह इस दोस्ती को अब टूटने नहीं देंगी।
विज्ञापन

Filmy Wrap: हादसे के बाद सदमे में रुबीना और सिद्धू मूसेवाला के लिए मां ने लिखा भावुक नोट, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


खत्म नहीं होती बातें
इस बारे में शाबना आजमी ने कहा, 'मैं हमेशा से जया जी की फैन रही हूं और अब हम दोस्त हैं। हम दोनों में से कोई भी इस दोस्ती को नहीं छोड़ना चाहता। हम एक-दूसरे की कंपनी को खूब एंजॉय करते हैं। हमारी बातें कभी खत्म नहीं होतीं।  दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में हम दोनों विरोधियों की भूमिका अदा कर रहे हैं।
anbir Kapoor: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' विवादों में घिरी, कोरियाई फिल्म का सीन कॉपी करने का लगा आरोप

जया बच्चन भी हैं उत्साहित
शबाना अपनी इस नई दोस्ती को किस तरह निभाना पसंद करेंगी? इस पर उनका कहना है, 'यह इतना मुश्किल नहीं है। इंडस्ट्री में मेरे ऐसे कई फ्रेंड्स हैं, जिनके साथ मैंने वर्षों से काम नहीं किया है।' मैं और मेरे पति जावेद दोस्तों के साथ काम से परे रहकर दोस्ती निभाना पसंद करते हैं। जया जी और मैं सोशल गेदरिंग में एक-दूसरे से टकरा जाते थे। लेकिन, कभी इस तरह बैठकर बातें करने का मौका नहीं मिला, जैसा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट पर मिला। इसके लिए हम करण जौहर के शुक्रगुजार हैं।' जया बच्चन भी अपनी नई दोस्ती को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है, 'मुझे नहीं पता था कि हमारी सोच इतनी मिलती-जुलती है और हम दोनों ही अस्थायी दोस्त नहीं बनाते हैं।'
Madhu Mantena Wedding: इरा त्रिवेदी की मांग में सजा मधु मंटेना के नाम का सिंदूर, वेडिंग तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed