फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi Asks Why Sunny Deol Can not Play Muslim role In Films

बॉलीवुड में नई बहस: 'सनी देओल को मुस्लिम किरदार में क्यों नहीं देख सकते?' अमिताभ का उदाहरण देकर शबाना का सवाल

Sat, 29 Aug 2026 10:25 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 29 Aug 2026 10:25 AM IST
सार

Shabana Azmi: 'बंटवारा 1947' में सनी देओल ने एक मुस्लिम का किरदार निभाया है। बताया जाता है कि इस किरदार को दर्शकों ने पसंद नहीं किया है। इस पर शबाना आजमी ने सवाल किया है।
 

विज्ञापन
Shabana Azmi Asks Why Sunny Deol Can not Play Muslim role In Films
सनी देओल, शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनी देओल की अदाकारी वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के साथ रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसकी बराबरी नहीं कर सकी। दोनों फिल्मों में शबाना आजमी ने अहम किरदार निभाया। जहां दिग्गज अभिनेत्री 'आवारापन 2' की सफलता से खुश हैं, वहीं वह 'बंटवारा 1947' के प्रदर्शन से निराश भी हैं। इस बीच शबाना आजमी ने सवाल उठाया कि दर्शकों को सनी देओल को एक मुस्लिम किरदार के तौर पर स्वीकार करने में मुश्किल क्यों हुई?
विज्ञापन

'बंटवारा 1947' पर क्या बोलीं शबाना?
जूम से बातचीत में शबाना ने कहा, 'मैं बॉक्स ऑफिस पर 'बंटवारा 1947' के खराब प्रदर्शन से बहुत हैरान हूं। मैं उन लोगों से घिरी हुई हूं, जो आते हैं और मुझे बताते हैं कि उन्हें फिल्म पसंद आई और उन्हें संदेश भी पसंद आया। दूसरी तरफ लोग सिनेमाघरों में गए नहीं। जो गए भी उन्होंने इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Shabana Azmi Asks Why Sunny Deol Can not Play Muslim role In Films
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम @azmishabana18
शबाना आजमी ने उठाया सवाल
उन्होंने आगे कहा 'सनी देओल को आप मुसलमान क्यों नहीं देख सकते? कुली जैसी फिल्म थी जिसमें अमिताभ बच्चन बड़े आराम से मुस्लिम किरदार करते थे। 786 लगा लेते थे और उसको बिल्कुल स्वीकार कर लिया जाता है। अब इसमें क्या समझें कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है हमारे यहां, जिसमें इस तरह का भेदभाव जानबूझकर हो रहा है?'

टॉक्सिक: आलोचना के बीच इस स्टार ने किया 'टॉक्सिक' का समर्थन, यश की इस बात के लिए की जमकर तारीफ

विज्ञापन

Shabana Azmi Asks Why Sunny Deol Can not Play Muslim role In Films
बंटवारा 1947 - फोटो : सोशल मीडिया
शबाना ने दी सफाई
अंत में, शबाना ने कहा, 'हिंदुस्तान-पाकिस्तान अब एक ऐसा विषय बन गया है, जिसे आप हिंदी सिनेमा में नहीं छू सकते हैं। यह बहुत निराशाजनक है क्योंकि यहां एक ऐसी फिल्म है जो राजनीतिक रूप से किसी भी तरह से गलत नहीं है। राजनीतिक रूप से आप इसमें कोई खामी नहीं ढूंढ सकते। इसमें सनी ने बहुत अच्छा काम किया है। खासकर मेरे साथ जो दृश्य हैं, भावनात्मक दृश्य हैं, मुझे वास्तव में विश्वास था कि वह इस बूढ़ी औरत की परवाह करता है। यह निराशाजनक है मगर विरोधाभासी भी है। तो फिर लोग इसकी तारीफ क्यों कर रहे हैं?'

'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
  • 'बंटवारा 1947' फिल्म 'आवारापन 2' के साथ रिलीज हुई थी। 
  • 'बंटवारा 1947' ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • पहले हफ्ते में इसने 33.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • इसका कुल कलेक्शन 37.70 करोड़ रुपये है। 
  • वहीं 'आवारापन 2' का कुल कलेक्शन 145.45 करोड़ रुपये है।

Shabana Azmi Asks Why Sunny Deol Can not Play Muslim role In Films
'बंटवारा 1947' का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
'बंटवारा 1947' के बारे में जानकारी
'बंटवारा 1947' विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म उर्दू नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या ओ जम्याई नई' से प्रेरित है। फिल्म में प्रीति जिंटा, करण देओल और कनिका कपूर भी हैं। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। आमिर खान निर्माता हैं। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई थी।

किस फिल्म में कौन सा रोल था?
आपको बता दें कि दोनों ही फिल्मों में शबाना आजमी का अहम रोल था। 'आवारापन 2' में अभिनेत्री ने डॉन का रोल किया था। वहीं उन्होंने 'बंटवारा 1947' में एक बुजुर्ग महिला का रोल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed