Shaan: 'अगर हम आज के लोगों की तरह गाते, तो हमें बिल्डिंग से बाहर...,' शान का वर्तमान पीढ़ी के गायकों पर कटाक्ष
प्रसिद्ध गायक शान ने वर्तमान पीढ़ी के गायकों पर कटाक्ष किया है। शान के बयान को सुनने के बाद नेटिजन्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध गायक शान ने हाल ही में ऐसी टिप्पणी की जिससे हर कोई दंग रह गया। शान ने वर्तमान पीढ़ी के गायकों पर कटाक्ष किया। 1990 के दशक में कई हिट गाने दे चुके शान ने कहा कि आज की पीढ़ी के गायक गाने के लिए ‘न्यूनतम’ दृष्टिकोण अपनाते हैं। इस बयान ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने अनुव जैन और प्रतीक कुहाड़ पर तंज कसा है।
शान का युवा पीढ़ी के गायकों पर कटाक्ष
चिल सेश के एक एपिसोड में सपन वर्मा के साथ आधुनिक गायकों के बारे में चर्चा करते हुए शान की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। वीडियो में शान ने कहा, 'और आजकल लोग इन सरल व्यक्तिगत प्रकार के न्यूनतम गीतों को पसंद करते हैं।' शान गिटार पकड़े अस्पष्ट रूप से गुनगुनाने का इशारा करते हैं।
Bigg Boss OTT 3 Finale Live: फिनाले से कटा रणवीर शौरी का पत्ता, अब सना-नैजी में ट्रॉफी के लिए कांटे की टक्कर
दिया अपने दौर का उदाहरण
शान आगे कहते हैं, 'मतलब सबके टोन ऐसे हैं ना के अगर कुछ ज्यादा दिलचस्पी दिखा दिया तो शायद लोगों का इंटरेस्ट कम हो जाएगा। मैं इसे ऐसे ही गा रहा हूं, अगर आपको यह पसंद है तो यह बढ़िया है और मैंने इसके लिए व्यूज चेक किए तो यह लगभग दो बिलियन हैं। समय बदल गया है।' शान ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'लोगों को कच्चापन और असली प्रामाणिकता पसंद है। जब हम म्यूजिक कंपनी में जाते थे और उन्हें बताते थे कि मैं गाता हूं, तो वे हमें फीडबैक देते थे कि यह उतना बढ़िया नहीं है, आपको थोड़ी और ट्रेनिंग की जरूरत है। अगर हम आज के लोगों की तरह गाते, तो हमें बिल्डिंग से बाहर निकाल दिया जाता।'
Devara: इस दिन आएगा 'देवरा' का दूसरा गाना, जूनियर एनटीआर-जान्हवी कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री ने बढ़ाया उत्साह
नेटिजन्स ने दी प्रतिक्रिया
शान की टिप्पणियों ने अटकलें तेज कर दी हैं कि वह किन समकालीन गायकों की आलोचना कर रहे होंगे। रेडिट पर शेयर किए गए वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी चर्चा बटोरी है। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए टिप्पणी की, 'यहां किसी प्रतीक कुहाड़ या अनुव जैन को ठेस नहीं पहुंचाई गई है।' दूसरे यूजर ने कहा, 'ये जेन जी गायक बेकार और गड़बड़ हैं।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'मेरे अंदर का बच्चा जिसे 2000 के दशक में शान और सोनू ने पाला था, वह वर्तमान संगीत परिदृश्य के अनुकूल नहीं हो सकता।'