{"_id":"5f7da0b299153e2b955d58f9","slug":"serious-man-actor-nawazuddin-siddiqui-talks-about-his-father-behavior-when-he-go-home-after-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में पिटने पर पिता के गुस्से का शिकार होते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 'सीरियस मैन' ने बताया मजेदार किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में पिटने पर पिता के गुस्से का शिकार होते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 'सीरियस मैन' ने बताया मजेदार किस्सा
Wed, 07 Oct 2020 04:42 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 07 Oct 2020 04:42 PM IST
सार
- फिल्म सीरियस मैन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
- नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सुधीर मिश्रा ने सिनेमा को लेकर अपने खास अनुभव भी साझा किए।
- नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक अभिनेता के तौर पर अपने पिता के साथ का अनुभव साझा किया।
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : Netflix
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सीरियस मैन' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। एक बार फिर से इस फिल्म में अपने अभिनय की वजह से नवाजुद्दीन सिद्दीकी चर्चा में हैं। फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने और सीरियस मैन के निर्देशक सुधीर मिश्रा ने अमर उजाला से खास बातचीत की।
विज्ञापन
इस दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सुधीर मिश्रा ने सिनेमा को लेकर अपने खास अनुभव भी साझा किए। सुधीर मिश्रा ने बताया है कि उन्हें सिनेमा को सिखने और समझने के लिए अपने पिता से काफी प्ररेणा मिली थी। उनके पिता एक टीचर थे। ऐसे में उन्होंने अपने पिता से बहुत कुछ सीखा था। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी एक अभिनेता के तौर पर अपने पिता के साथ का अनुभव साझा किया।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पूछा गया कि शुरुआत में उनके पिता जब उनकी फिल्में देखते थे तो क्या कहते थे ? इस पर अभिनेता ने कहा, 'शुरुआत में जब भी मैं कोई भी फिल्म करके जाता था तो मेरे पिता मुझसे बात नहीं करते थे। वह कहते थे कि तुम हर फिल्म में पिटकर आ जाते हो और वह गुस्सा हो जाते थे, लेकिन जब मैं गैंग्स ऑफ वासेपुर करके अपने घर पहुंचा तो मेरे पिता ने मुझे उसके लिए शाबासी दी। उन्होंने कहा कि पहली बार तुम फिल्म में पिटकर नहीं बल्कि पीटकर आए हो।'
विज्ञापन
इसके अलावा नवाजुद्दीन और सुधीर ने अपनी फिल्म सीरियस मैन को लेकर और भी कई अनुभव साझा किए। आपको बता दें कि फिल्म सीरियस मैन दो अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा नासर, इंदिरा तिवारी, अक्षत दास, श्वेता बासु प्रसाद और संजय नार्वेकर सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
पढ़ें: रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने पर बॉलीवुड सितारों ने दी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री के लिए इस तरह जताई खुशी
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन