फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Series Citadel Honey Bunny Actress Samantha Ruth Prabhu slams troll About gain weight

Samantha Ruth Prabhu: वजन पर मिली टिप्पणी पर समांथा रूथ ने ट्रोल्स को दिया जवाब, कहा-'जियो और जीने दो'

Mon, 04 Nov 2024 08:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 04 Nov 2024 08:21 PM IST
सार

समांथा रुथ प्रभु इन दिनों सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' को लेकर चर्चा में है। यह सीरीज जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में समांथा ने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन किया। जिसमें उन्होंने ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब दिया। 
 

विज्ञापन
Series Citadel Honey Bunny Actress Samantha Ruth Prabhu slams troll About gain weight
सिटाडेल: हनी बनी - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

विस्तार

समांथा रुथ प्रभु सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' में वरुण धवन के साथ एक्शन करती हुई नजर आएंगी। पहली बार यह दोनों साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में समांथा ने अपने फैंस के साथ एक इंस्टाग्राम सेशन में कई विषयों पर बात की। इसी दौरान एक शख्स ने उनसे उनके वजन के बारे में सवाल कर लिया। इस सवाल पर समांथा काफी नाराज हुईं। साथ ही उन्होंने उस व्यक्ति को करारा जवाब भी दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रोल ने कहा कि आप वजन क्यों नहीं बढ़ाती 
एक इंस्टाग्राम यूजर ने समांथा रुथ को वजन बढ़ाने की सलाह दी। इस पर उन्होंने बताया कि वह मायोसिटिस की परेशानी का सामना कर रही हैं। इस वजह से उन्हें अपना वजन एक सीमा से अधिक बढ़ने नहीं देना होता है। वह यह भी बताती हैं कि वह एक एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट ले रही हैं, इसलिए लोगों को उन्हें आंकना नहीं चाहिए। साथ ही समांथा यह भी कहती हैं कि यह साल 2024 चल रहा है, इसलिए हमें 'जियो और जीने देने' में यकीन रखना चाहिए। इस तरह से समांथा ने वजन पर ट्रोल करने वाले उस व्यक्ति को जवाब दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशंसकों ने तारीफ भी की 
ऐसा नहीं है कि इंस्टाग्राम के लाइव सेशन में समांथा से सिर्फ ट्रोल्स ने सवाल किए। इस सेशन में उनके प्रशंसक भी मौजूद रहे। उन्होंने समांथा से उनकी जिंदगी के बारे में पूछा। इस पर समांथा ने जवाब दिया कि जिंदगी बहुत अच्छी चल रही है। एक यूजन ने पूछा कि आपने बाल क्यों कलर करवाए हैं? तो समांथा ने लिखा एक नए प्रोजेक्ट के लिए। इसके अलावा भी कई सवाल समांथा से उनके फैंस ने किए और उन्होंने बड़े प्यार से सबको जवाब दिया। 

विज्ञापन

Series Citadel Honey Bunny Actress Samantha Ruth Prabhu slams troll About gain weight
समांथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl

चैलेंजिंग रोल करने की बात की
इस सेशन में समांथा ने सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' के बारे में और अपने रोल के बारे में भी बात की। वह कहती हैं कि इस सीरीज में काम करके वह गर्व महसूस कर रही हैं। इसके अलावा समांथा ने कहा कि वह कोशिश करती है कि पिछली जो भी फिल्म करे, उससे अगली फिल्म में और भी चुनौतीपूर्ण रोल निभाए। ऐसा करने में वह सफल भी होती है और कई बार अच्छे किरदार चुनने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है, तो वह अपनी असफलता को स्वीकार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed