{"_id":"2ffc0988-9393-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"send-me-to-jail-in-sanjay-dutt-s-place-rakhi-sawant","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय की जगह राखी सावंत जाना चाहती हैं जेल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय की जगह राखी सावंत जाना चाहती हैं जेल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 23 Mar 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबरों में रहना आयटम गर्ल राखी सावंत को खूब आता है। इंडस्ट्री में इन दिनों संजय दत्त को पांच साल की मिली सजा पर हतप्रभ है तो इस मौके को भी राखी भुनाना नहीं भूल रही हैं। राखी संजय दत्त की जगह खुद जेल जाना चाहती हैं।
विज्ञापन
राखी का कहना है, "जब से मैंने यह खबर सुनी है। मैं शॉक्ड में हूं। संजय दत्त ने जिंदगी में बहुत ही संघर्ष झेला है। पहले नशा से फिर अपनी मां की बीमारी और मौत से फिर उसके बाद अपनी नाकामाब शादियों से उनका जीवन हमेशा ही संघर्ष से भरा रहा है।"
विज्ञापन
"अब जब उनकी जिंदगी थोड़ी ठीक हुई थी यह फैसला आ गया है। मुझे लगता है कि अब उन्हें जीने देना चाहिए। मैं भारतीय कानून की इज्जत करती हूं।"
"मुझे लगता है कि अगर संजय की जगह मुझे जेल भेज दिया जाए तो ज्यादा अच्छा होगा क्योंकि न तो मेरा पति है और न ही बच्चे। मेरे लिए मेरी मां के सिवा कोई रोने वाला नहीं है जबकि संजय का पूरा परिवार है।"
विज्ञापन
राखी आगे कहती हैं, "मैं यह सब दत्त साहब और नर्गिस जी के लिए करना चाहती हूं। मैं उनकी बहुत ही इज्जत करती हूं।"