फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   see photos of Radhika Apte is soon to be a mother surprised fans by flaunting her baby bump on the red carpet

Radhika Apte: राधिका आप्टे ने फैंस को दी खुशखबरी, रेड कारपेट पर बेबी बंप फ्लांन्ट कर मां बनने की दी खबर

Thu, 17 Oct 2024 09:50 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Oct 2024 09:50 AM IST
सार

अभिनेत्री राधिका आप्टे मां बनने वाली हैं। राधिका ने रेड कारपेट पर बेबी बंप के साथ शामिल होकर प्रशंसकों को सरप्राइज दिया है। राधिका ने साल 2012 में ब्रिटिश म्यूजिक कंपोजर बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी। 

विज्ञापन
see photos of Radhika Apte is soon to be a mother surprised fans by flaunting her baby bump on the red carpet
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikaofficial

विस्तार

अभिनेत्री राधिका आप्टे अपनी जिंदगी में बहुत ही खास पलों को जी रही हैं। राधिका ने ब्रिटिश म्यूजिक कंपोजर बेनेडिक्ट टेलर से साल 2012 में शादी की थी। राधिका अब अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। वह अपनी फिल्म सिस्टर मिडनाइट की प्रीमियर में 17 अक्तूबर को पहुंची। इस समारोह में उन्होंने अपने प्रशंसकों को इस खुशखबरी के साथ चौंका दिया है।
विज्ञापन

see photos of Radhika Apte is soon to be a mother surprised fans by flaunting her baby bump on the red carpet
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम @radhikaofficial
ब्लैक ड्रेस में खूबसूरत लगी राधिका
राधिका आप्टे इस समारोह में काले रंग की ड्रेस में पहुंची थीं। इस बॉडीकॉन ड्रेस में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक को कंपलीट करने के लिए राधिका ने बहुत ही कम ज्वैलरी पहनी। राधिका आप्टे के चेहरे पर बहुत ही खूबसूरत सा ग्लो आ रहा था। इस ड्रेस में राधिका का बेबी बंप बहुत ही प्यारा दिख रहा था। अभी तक राधिका आप्टे की प्रेग्नेंसी की खबर किसी को पता नहीं थी।

 

Varun Dhawan: नवंबर में शुरू करेंगे पिता डेविड की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग? वरुण धवन का गोवा शेड्यूल तय

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशंसकों ने दी बधाई
राधिका ने अपने इन्हीं फोटोज को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। राधिका को उनकी तस्वीर पर प्रशंसकों ने बधाई दी है। एक प्रशंसक ने कहा, आपको प्रीमियर और प्रेग्नेंसी के लिए बधाई। आप रेड कारपेट पर काफी अच्छी लग रही हैं। एक अन्य ने लिखा, ओह आप प्रेग्नेंट हैं, ये कितनी खुशी की बात है।

Box Office Report: आलिया की 'जिगरा' पर भारी पड़ी 'विक्की विद्या', 'देवरा' की कमाई में 'वेट्टैयन' ने लगाई सेंध

विज्ञापन

see photos of Radhika Apte is soon to be a mother surprised fans by flaunting her baby bump on the red carpet
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम
साधारण तरीके से की थी शादी
राधिका आप्टे अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना ही पसंद करती हैं। राधिका ने शादी से पहले बेनेडिक्ट टेलर को एक साल तक डेट किया था। राधिका ने बताया था कि उन्होंने और उनके पति ने शादी के दौरान एक भी तस्वीर नहीं ली। वह बहुत अच्छा और खूबसूरत पल था, लेकिन उस समारोह की हमारे पास कोई तस्वीर नहीं है। वर्कफ्रंट की बात करें तो राधिका आप्टे को मैरी क्रिसमस फिल्म में देखा गया था। कीर्ति सुरेश के साथ बदला लेने वाली थ्रिलर सीरीज अक्का में भी काम करने वाली हैं, जो  नवागंतुक धर्मराज शेट्टी द्वारा निर्देशित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed