फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   science documentary on Mangalyaan will release in Sanskrit language, will be based on K Radhakrishnan Book

Mangalyan In Sanskrit: के राधाकृष्णन की किताब पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, संस्कृत में होगी रिलीज

Wed, 22 Dec 2021 01:13 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 22 Dec 2021 01:13 PM IST
सार

"यानाम" नाम से प्रस्तावित 45 मिनट की यह डॉक्यूमेंट्री "माई ओडिसी: मेमोयर्स ऑफ द मैन बिहाइंड द मंगलयान मिशन" पर आधारित है, जिसे इसरो के पूर्व प्रमुख ‘के राधाकृष्णन’ ने लिखा है।

विज्ञापन
science documentary on Mangalyaan will release in Sanskrit language, will be based on K Radhakrishnan Book
Yaanam : Science Documentary - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ल्ड सिनेमा में पहली बार शास्त्रीय भाषा में एक साइंस डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने वाली है। जिसमें संस्कृत भाषा में दर्शकों को भारत के ऐतिहासिक 'मार्स ऑर्बिटर मिशन' (एमओएम) उर्फ 'मंगलयान' की सफलता की कहानी बताई जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता विनोद मनकारा इस इनोवेटिव डॉक्यूमेंट्री को लेकर आ रहे हैं। बता दें कि निर्माता मृत भाषा मानी जाने वाली संस्कृत भाषा को पुनर्जीवित करने का प्रयास करते रहे हैं और यह फिल्म उसी लक्ष्य की ओर एक इनोवेटिव कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

"यानाम" नाम से प्रस्तावित 45 मिनट की यह फिल्म "माई ओडिसी: मेमोयर्स ऑफ द मैन बिहाइंड द मंगलयान मिशन" पर आधारित है, जिसे इसरो के पूर्व प्रमुख ‘के राधाकृष्णन’ ने लिखा है।

विज्ञापन

निर्माता विनोद मनकारा बताते हैं कि यह डॉक्यूमेंट्री पूरी तरह से संस्कृत पर आधारित फिल्म होगी क्योंकि पूरी पटकथा और संवाद प्राचीन भाषा में ही लिखे गए हैं। फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू होने की उम्मीद है और वर्ल्ड प्रीमियर की योजना अगले साल अप्रैल में है।

निर्देशक की "प्रियमानसम", दुनिया की तीसरी एकमात्र संस्कृत फीचर फिल्म थी, जिसने उस भाषा में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। यह वर्ष 2015 में भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के फीचर खंड में पहली फिल्म भी थी।

निर्माता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ इंटरव्यू में कहा कि जब यानम तैयार हो जाएगा, तो यह दुनिया में संस्कृत में अपनी तरह की पहली प्रोफेशनल डॉक्यूमेंट्री फिल्म होगी। साइंस और संस्कृत एक अजीब कॉम्बिनेशन है, लेकिन मेरे पास उन्हें क्लब करने के अपने कारण हैं। फिल्म का उद्देश्य राष्ट्र की उपलब्धियों को अपनी भाषा के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने पेश करना है। यह भाषा और अंतरिक्ष उपलब्धियों दोनों के लिए एक प्रचार होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed