फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sayani gupta Singing debut with ayushmann khurrana film article 15 Song kehab toh

एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने किया सिंगिंग डेब्यू, आयुष्मान की फिल्म 'आर्टिकल 15' में गाया ये गाना

Sat, 22 Jun 2019 06:54 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 22 Jun 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
sayani gupta Singing debut with ayushmann khurrana film article 15 Song kehab toh
सायोनी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

यह एक कम लोग जानते हैं कि अभिनेत्री सयानी गुप्ता जो कि हिंदी सिनेमा में सबसे अपरंपरागत भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं, एक अद्भुत गायिका भी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पहले भी हमें अपनी प्रतिभा की कुछ झलक दिखाई हैं, और अपनी आगामी फिल्म आर्टिकल 15 के नवीनतम गीत "कहब तो" के साथ, सयानी ने बॉलीवुड में सिंगिंग डेब्यू किया।  

विज्ञापन


शहरी चरित्रों से लेकर अपने अधिकारों से वंचित एक ग्रामीण महिला की भूमिका तक,  सयानी बहुत ही कम जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक बन गई है जो चुनौतीपूर्ण पात्रों बखूबी निभाती नज़र आई हैं।  
विज्ञापन


अपने उत्साह को साझा करते हुए सयानी ने कहा, "मैं हमेशा से अपनी फिल्मों में गाना चाहती थी। मेरा ये सपना था कि मुझे मेरी फिल्म में गीत गाना था और मेरी फिल्म आर्टिकल १५ में मुझे अपनी आवाज़ देने का मौका मिला। मैं बंगाली लोक गीत गाते हुए बड़ी हुई हूं। मैंने अनुभव सिन्हा और संगीत निर्देशक अनुराग से कहा कि मैं गाना गाती हूं, और मुझे याद है कि मैंने उनके लिए उनके कार्यालय के बाहर एक गीत गाया था। यह लगभग एक ऑडिशन की तरह था। यह मेरे लिए सबसे रोमांचक हिस्सा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सयानी सबसे बहुमुखी अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ, पार्च्ड, फैन, जॉली एलएलबी, द हंग्री और कई फिल्मों में कुछ पथ-प्रदर्शक भूमिकाएं की हैं। वह इनसाइड एज और फोर मोर शॉट्स प्लीज जैसी कुछ सफल वेब सीरीज का भी हिस्सा रही हैं। अपने आप में एक शानदार अभिनेत्री, सयानी लगातार अपनी बहुमुखी प्रतिभा को आगे बढ़ाते हुए दिखाई देती हैं और उन पात्रों की सीमा को व्यापक करती हैं जिन्हें वह निभाना चुनती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed