फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satyaprem Ki Katha star kartik aaryan reveals both men and women hit on him in kapil sharma show

TKSS: 'मुझे तो लड़के और लड़कियां दोनों लाइन मारते हैं...', कपिल के शो में कार्तिक आर्यन ने किया मजेदार खुलासा

Mon, 19 Jun 2023 05:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 19 Jun 2023 05:54 PM IST
सार

सामने आए इस क्लिप में कपिल को कियारा के साथ फ्लर्ट करते हुए और उनकी नई-नई शादीशुदा जिंदगी के बारे में भी बात करते हुए देखा गया है।

विज्ञापन
Satyaprem Ki Katha star kartik aaryan reveals both men and women hit on him in kapil sharma show
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

विस्तार

कार्तिक आर्यन इन दिनों सिनेमा के उभरते हुए सितारे बने हुए हैं। बीते साल उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 और इस साल के शुरुआत में शहजादा रिलीज हुई थी। भूल भुलैया 2 में अभिनेता के अभिनय को जमकर सराहा गया था वहीं शहजादा लोगों को खासा पसंद नहीं आई थी। इन सबके बाद अब कार्तिक आर्यन अपनी अगली फिल्म् सत्यप्रेम की कथा लेकर तैयार हैं। भूल भुलैया 2 के बाद अब एकबार फिर से कार्तिक और कियारा की जोड़ी इस फिल्म में नजर आने वाली है। अब ये जोड़ी इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचेंगे। जिसका एक ट्रेलर सामने आया है। 
विज्ञापन


कपिल ने किया फ्लर्ट
सामने आए इस क्लिप में कपिल को कियारा के साथ फ्लर्ट करते हुए और उनकी नई-नई शादीशुदा जिंदगी के बारे में भी बात करते हुए देखा गया है। वीडियो में कियारा कपिल को एक सफेद दिल वाला गुब्बारा देती है तो वह मजाक में कहते हैं, 'किसी और महाज्ञानी ने कहा है कि याद याद ही लड़की हो रूपवती, उससे बात करने का मौका मिस करो मत ही...की फरक दर्द है फिर वो सिंगल हो या किसी की श्रीमती।' कपिल की यह बात सुनने के बाद वहां बैठे सभी लोग हंसने लग जाते हैं। बता दें कि कियारा ने इसी साल फरवरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी रचाई है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Bollywood Movies: इन फिल्मों और सीन्स को किया गया कॉपी, यूजर्स ने जमकर लगाई स्टार्स से लेकर निर्देशक की क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले कार्तिक
जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता है और शो के कलाकार मेहमानों का मनोरंजन करते हैं। इस दौरान कार्तिक कहते हैं, 'लड़के और लड़कियां दोनों ही लाइन मरते हैं...मतलब मेरे पे।" "लड़के भी?" पूछे जाने पर कार्तिक ने कहा, "क्या आप सर, क्या बात कर रहे हैं"। इस पर कपिल कार्तिक से कहते हैं, 'वाह गुरुदेव क्या बात है।' बता दें कि कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की जोड़ी से सजी फिल्म सत्यप्रेम की कथा की रिलीज डेट 29 जून है। फिल्म में सुप्रिया पाठक, गजराज राव, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तलसानिया भी नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed