फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satyaprem Ki Katha song Pasoori Teaser Out Arijit Singh is singer and Kartik Kiara chemistry wins heart

Pasoori Teaser: 'सत्यप्रेम की कथा' से 'पसूरी' का टीजर जारी, जानें कब रिलीज होगा पूरा गाना?

Sun, 25 Jun 2023 08:43 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 25 Jun 2023 08:43 PM IST
सार

'सत्यप्रेम की कथा' के नए गाने 'पसूरी' का टीजर जारी कर दिया गया है। वीडियो में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री दिल जीतने वाली है। 
 

विज्ञापन
Satyaprem Ki Katha song Pasoori Teaser Out Arijit Singh is singer and Kartik Kiara chemistry wins heart
कियारा आडवाणी-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है। मूवी के साथ कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी को दोबारा पर्दे पर रोमांस फरमाते देखा जाना है। वहीं, बीते दिन यह जानकारी मिली थी कि फिल्म में हिट गाने 'पसूरी' का रीमेक होगा। यह बात सच है और फैंस के उत्साह को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है। 

विज्ञापन

'पसूरी' गाने का टीजर जारी

फिल्म के मेकर्स ने 'पसूरी' गाने का टीजर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ग्लोबल हिट का फिर से अनुभव करें। आपका पसंदीदा ट्रैक जल्द ही आ रहा है।' इसके आगे कैप्शन के माध्यम से ही बताया गया है कि 'पसूरी' गाना कल यानी 26 जून, 2023 को रिलीज होगा। गाने के टीजर में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की बोल्ड केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। 

विज्ञापन


Filmy Wrap: 'प्रोजेक्ट के' में कमल हासन की एंट्री और लोकेश कनगराज ने मिलाया प्रभास से हाथ! पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

अरिजीत सिंह ने गाने को दी आवाज 

'पसूरी' गाना कार्तिक आर्यन और अरिजीत सिंह की टीम-अप को दर्शाता है। 'सत्यप्रेम की कथा' के इस गाने को अरिजीत सिंह और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज दी है। इससे पहले रिलीज हुए गाने 'नसीब से', 'आज के बाद', 'गुज्जू पटाखा' और 'सुन सजनी' पहले से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। 

BB OTT 2: जाद हदीद ने आकांक्षा पुरी संग की गलत हरकत, भड़के नेटिजंस ने सलमान खान को टैग कर की यह मांग

'सत्यप्रेम की कथा' की रिलीज डेट

'सत्यप्रेम की कथा' एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच एक बड़े सहयोग का भी प्रतीक है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा सुप्रिया पाठक कपूर, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया और शिखा तलसानिया जैसे सितारे भी लीड रोल मे नजर आने वाली हैं। वहीं, यह मूवी 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में धूम मचाने उतरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed