फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satyaprem Ki Katha director Sameer Vidwans tie knot with longterm girlfriend on valentine day see photos

Sameer Vidwans Marriage: दूल्हा बने 'सत्यप्रेम की कथा' के निर्देशक, वैलेंटाइन डे पर लेडी लव संग लिए सात फेरे

Thu, 15 Feb 2024 11:28 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 15 Feb 2024 11:28 AM IST
सार

'सत्यप्रेम की कथा' के निर्देशक समीर विद्वांस शादी के बंधन में बंध गए हैं। समीर ने लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड और सहायक निर्देशक जूली सोनालकर के साथ मराठी रीति-रिवाज से ब्याह रचाया है।

विज्ञापन
Satyaprem Ki Katha director Sameer Vidwans tie knot with longterm girlfriend on valentine day see photos
समीर विद्वांस-जूली सोनालकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के निर्देशक समीर विद्वांस शादी के बंधन में बंध गए हैं। निर्देशक ने लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड और सहायक निर्देशक जूली सोनालकर के साथ सात फेरे लिए हैं। वैलेंटाइन डे पर एक इंटीमेट वेडिंग के दौरान समीर और जूली एक-दूजे के हुए। मराठी पंरपराओं से संपन्न हुई जोड़े की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। 

विज्ञापन

एक दूजे के हुए समीर-जूली 

समीर विद्वांस और जूली सोनालकर ने एक संयुक्त पोस्ट साझा कर फैंस को खुशखबरी सुनाई है। पोस्ट एक प्यारी सी तस्वीर है, जिसमें निर्देशक पत्नी संग सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। फोटो में नवविवाहित जोड़ा बेज रंग के अटायर में देखा जा सकता है। समीर ने सुनहरी कढ़ाई वाली सफेद शेरवानी पहनी है, जबकि जूली बेज रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने साड़ी को हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया। साथ ही पन्ना हरे रंग की जूलरी से लुक को कॉम्प्लिमेंट करती नजर आईं। 

विज्ञापन


Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार ने आयशा खान को किया प्रपोज? दोनों का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sameer Vidwans (@sameervidwans)

बधाइयों का लगा तांता 

पोस्ट के सामने आते ही फैंस समेत सितारे भी जोड़े को कमेंट कर बधाई देते नजर आ रहे हैं। 'सत्यप्रेम की कथा' में इस जोड़े के साथ काम करने वालीं अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने लिखा, 'बधाई हो'। इसके साथ ही उन्होंने लाल दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं। इसके अलावा शरवरी वाघ, विजय गांगुली और अमृता खानविलकर जैसे अन्य सितारे भी जोड़े को शुभकामनाएं देते देखे गए हैं। 

जॉनी लीवर ने साझा किया शाहरुख और सलमान के साथ काम करने का अनुभव, बोले- 'मैंने SRK जैसा मेहनती इंसान नहीं देखा'

समीर-जूली का साथ 

समीर विद्वांस ने पिछले साल कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' से बॉलीवुड में निर्देशन की शुरुआत की, जबकि जूली ने इस परियोजना में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। हालांकि, यह उनकी एक साथ पहली फिल्म नहीं थी, उनकी रचनात्मक यात्रा तब शुरू हुई जब उन्होंने पहली बार 2017 की फिल्म 'माला कहिच प्रॉब्लम नहीं' पर काम किया। इसके बाद समीर के निर्देशन में बनी फिल्म 'आनंदी गोपाल' में भी जूली का योगदान रहा, जो एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed