Satyaprem Ki Katha: पहले दिन अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए कार्तिक, जानें पिछली फिल्मों का कलेक्शन
कार्तिक आर्यन की फिल्म कुछ रिकॉर्ड्स से चूक गई है। तो चलिए जानते हैं कि उनकी पिछली फिल्मों का कैसा कलेक्शन रहा है।
विस्तार
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हो गई है। इस फिल्म के जरिए कार्तिक और कियारा दूसरी बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आए हैं। यह एक रोमांटिक स्टोरी है जो कि दर्शकों को पसंद आ रही है। 'सत्यप्रेम की कथा' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत दर्ज की है। फिल्म 29 जून को रिलीज हुई है, इसने दर्शकों को सिनेमाघरों तक सफलतापूर्वक आकर्षित किया है, जिसका असर सीधा फिल्म के बॉक्स ऑफिस बिजनेस पर देखने मिला है क्योंकि इस फिल्म ने अपने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये के साथ शानदार कमाई की है। लेकिन कार्तिक आर्यन की फिल्म कुछ रिकॉर्ड्स से चूक गई है। तो चलिए जानते हैं कि उनकी पिछली फिल्मों का कैसा कलेक्शन रहा है-
भूल भुलैया 2
भूल भुलैया 2 में भी कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी बहुत खास नहीं थी, लेकिन फिल्म अक्षय कुमार की भूल भुलैया के बज पर दौड़ गई। भूल भुलैया 2 कार्तिक आर्यन की अब तक ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने पहले दिन 14.11 करोड़ का बिजनेस किया था। जो उनके करियर का अब तक का सबसे ज्यादा ओपनिंग डे का कलेक्शन है।
इसे भी पढ़ें- Love Story: पहले प्यार में दिव्यांका को मिला धोखा, फिर विवेक ने दर्द से निकाला बाहर, ऐसे बनी इनकी लव स्टोरी
लव आजकल 2
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म लव आजकल 2 ने भी पहले दिन शानदार कलेक्शन किया था। हालांकि लव आज कल 2 कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ का बिजनेस किया था।
पति पत्नी और वो
कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में ट्राएंगल लव स्टोरी दिखाई गई थी। पति पत्नी और वो ने पहले दिन 9.10 करोड़ का बिजनेस किया था।
लुका छुपी
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका छिपा एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। लुका छुपी हिट साबित हुई थी। कार्तिक और कृति की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इस फिल्म ने पहले दिन 8.01 करोड़ का बिजनेस किया था।
प्यार का पंचनामा 2
प्यार का पंचनामा के बाद कार्तिक फिल्म का दूसरा पार्ट भी इसी नाम से लेकर आए थे। यह फिल्म भी सुपर हिट रही थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.80 करोड़ का कारोबार किया था।