Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने तेज बुखार में की चंदू चैंपियन की शूटिंग? यहां जानें क्या है पूरा मामला
फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार्तिक ने तेज बुखार के बाद भी अंडरवॉटर सीन शूट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सत्यप्रेम की कथा के बाद कार्तिक आर्यन जल्द ही कबीर खान की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम चंदू चैंपियन है। कबीर की फिल्म को लेकर अभिनेता काफी ज्यादा उत्साहित हैं और इसके किरदार के लिए वह कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हुई है। यह फिल्म भारत के प्रसिद्ध एथलीट मुरलीकांत पेटकर के जीवन और करियर पर आधारित है।
Mangalavaar: अजय भूपति की 'मंगलवार' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है फिल्म
अब इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार्तिक ने तेज बुखार के बाद भी अंडरवॉटर सीन शूट किया है। ईटाइम्स को एक सूत्र ने बताया, "कार्तिक की लंदन की उड़ान एक दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी, क्योंकि वह बीमार पड़ गए थे। उन्हें तेज बुखार था, लेकिन फिर भी उन्होंने लंदन के लिए उड़ान भरी, क्योंकि शूटिंग शेड्यूल महत्वपूर्ण था।"
Bigg Boss OTT 2: एल्विश के बाद घर में होगी इस तीसरे वाइल्ड कार्ड की एंट्री, अब आएगा यह सोशल मीडिया स्टार?
सूत्र ने आगे कहा कि वायरल बुखार से लड़ते हुए कार्तिक ब्रिटिश राजधानी में पहुंचे और तुरंत फिल्म के खेल दृश्यों की शूटिंग शुरू कर दी। सूत्र ने आगे बताया, "लंदन में प्रोडक्शन शेड्यूल बहुत महत्वपूर्ण था, क्योंकि लोकेशन बुकिंग को दोबारा शेड्यूल नहीं किया जा सकता था। इसी बात को घ्यान में रखते हुए कार्तिक ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। उन्होंने अंडरवॉटर और अन्य चुनौतीपूर्ण दृश्यों की शूटिंग की, जबकि उन्हें 101 डिग्री बुखार था। सूत्र ने आगे बताया कि कार्तिक से इस समर्पण से कबीर खान काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
Monica Bedi: मोनिका बेदी के साथ काम करने से झिझक रहे कई निर्माता, बोलीं- अतीत ने किया मेरे भविष्य को प्रभावित
बता दें कि कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज सत्यप्रेम की कथा को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसमें वह कियारा के साथ नजर आए हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अब तक शानदार बिजनेस किया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने अब तक 78 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
Rani Mukerji: सिर्फ 17 की उम्र में रानी ने की थी 'कुछ-कुछ होता है'? एक्ट्रेस के दावे पर नेटिजन्स ने ली चुटकी