{"_id":"f134faa313e49fcc3a6f77a6eab41980","slug":"satya2-is-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शुक्रवार पर्दे पर नहीं उतरेगी 'सत्या 2'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस शुक्रवार पर्दे पर नहीं उतरेगी 'सत्या 2'
अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 24 Oct 2013 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है कि फिल्मकार रामगोपाल वर्मा के अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। सत्या 2 की रिलीज इसी शुक्रवार को होनी थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक अब यह फिल्म 8 नवंबर को प्रदर्शित होगी। सुनने आ रहा है कि उनका अपने पार्टनर अरुण शर्मा से मतभेद हो गया है। इसी पार्टनर ने फिल्म की रिलीज में टांग अड़ाई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सत्या 2 के दो सप्ताह आगे बढ़ जाने पर रामू काफी परेशान हैं, लेकिन वे कुछ कर नहीं सकते हैं। रामू को दुख है कि उन्हें फिल्म के प्रमोशन के लिए दोबारा बजट बनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
अब तक का किया प्रमोशन दो हफ्ते बाद नाकाफी साबित होगा।