फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satish Kaushik old video song viral after his death titled when life gives you a banana with message of life

Satish kaushik: व्हेन लाइफ गिव्स यू ए बनाना, उसको छील के खा जाना... सतीश कौशिक के कॉमेडी गाने का वीडियो वायरल

Fri, 10 Mar 2023 03:57 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 10 Mar 2023 03:57 PM IST
सार

सतीश कौशिक का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हंसते हंसाते हुए गाना गा रहे थे। गाने के जरिए उन्होंने जिंदगी जीने का मतलब भी समझाया था।

विज्ञापन
Satish Kaushik old video song viral after his death titled when life gives you a banana with message of life
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतीश कौशिक का बुधवार को निधन हो गया। अभिनेता ने 66 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद से सिनेमा जगत में शोक की लहर है। अभिनेता के फैंस तरह-तरह से उन्हें याद कर रहे हैं। उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी तमाम तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब अभिनेता का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हंसते हंसाते हुए गाना गा रहे थे। गाने के जरिए उन्होंने जिंदगी जीने का मतलब भी समझाया था।

विज्ञापन

Satish Kaushik old video song viral after his death titled when life gives you a banana with message of life
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता काफी हंसमुख व्यक्तित्व के थे। वह हमेशा लोगों को अपने मजाकिया अंदाज से हंसाते थे। साल 2020 में कोरोना काल के दौरान जब लॉकडाउन लगा था और हर तरफ उदासी छाई हुई थी, तब उन्होंने एक गाना बनाया था और उसे फैंस के साथ साझा किया था। वीडियो सॉन्ग में अभिनेता अपने हंसमुख अंदाज से गाना गाते हुए फैंस को समझाते नजर आए थे और उन्होंने जिंदादिली से जिंदगी जीने का संदेश भी दिया था। सतीश ने जो गाना गाया था, उसका टाइटल 'व्हेन लाइफ गिव्स यू ए बनाना' था।

Satish Kaushik : भतीजे निशांत ने दी सतीश कौशिक को मुखाग्नि, शनिवार को मुंबई में होगा प्रार्थना सभा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

Satish Kaushik old video song viral after his death titled when life gives you a banana with message of life
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने में अभिनेता ने जिंदगी जीने के सही मायने समझाए थे। उन्होंने संदेश दिया था कि जिंदगी चाहे किसी भी मोड़ पर हो, उसे हमेशा हंसते खेलते जीना चाहिए। हमेशा पैसे के पीछे नहीं भागना चाहिए। इस बात को समझाने के लिए गाने में जानवरों का उदाहरण दिया गया था। बताया गया कि लोग जब तक जिंदा हैं, तक परेशानियां आती रहेंगी, लेकिन हमेशा उससे निपटना है। शेर, चीता, भालू पैसे नहीं कमाते हैं, लेकिन फिर भी हंसकर दिन बिताते हैं।



Satish Kaushik: मसाबा ने साझा किया नीना-अनुपम के साथ सतीश का अनदेखा फोटो, फैंस बोले- दोस्ती की अटूट मिसाल

विज्ञापन

Satish Kaushik old video song viral after his death titled when life gives you a banana with message of life
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश का यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस भावुक हो रहे हैं। इसके साथ ही सतीश का आखिरी वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह मस्ती से दोस्तों के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे थे। सतीश की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई थी। मुंबई में उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान सिनेमा जगत के तमाम सितारे वह मौजूद थे, जिनमें अनुपम खेर, सलमान खान, रणबीर कपूर और जावेद अख्तर शामिल हुए थे।

Javed Akhtar: सतीश कौशिक की याद में जावेद अख्तर ने किया भावुक पोस्ट, कहा- महफिलों को जगाता था जो...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed