फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satish Kaushik death Veteran actor Daughter Vanshika wrote an emotional note picture for her late father

Satish Kaushik Daughter: वंशिका के 'दिल' से यूं निकले जज्बात, आंखों में आंसू ला देगी बाप-बेटी की यह तस्वीर

Thu, 09 Mar 2023 11:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 09 Mar 2023 11:09 PM IST
सार

पूरे देश अपने 'कैलेंडर' को खोकर गमगीन हो गया है। लेकिन जिस पर सबसे ज्यादा जोर पड़ा है तो वह सतीश कौशिक का परिवार है। अपने पीछे पत्नी और महज 10 साल की बेटी छोड़ गए सतीश कौशिक के परिवार का हाल बेहाल है।

विज्ञापन
Satish Kaushik death Veteran actor Daughter Vanshika wrote an emotional note picture for her late father
सतीश कौशिक बेटी और पत्नी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक के अचानक हुए निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। 66 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सबको हंसाने वाले सतीश कौशिक कार्डियक अरेस्ट के कारण सभी को बीच राह में अकेला छोड़कर चले गए। जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके जाने से दुखी है, वहीं उनका परिवार भी अभिनेता के निधन से बुरी तरह टूट गया है। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसी बीच सतीश कौशिक की 10 साल की बेटी वंशिका कौशिक ने भी अपने दिवंगत पिता के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसे देखकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।

विज्ञापन

बेटी वंशिका ने पापा को किया याद
पूरे देश अपने 'कैलेंडर' को खोकर गमगीन हो गया है। लेकिन जिस पर सबसे ज्यादा जोर पड़ा है तो वह सतीश कौशिक का परिवार है। अपने पीछे पत्नी और महज 10 साल की बेटी छोड़ गए सतीश कौशिक के परिवार का हाल बेहाल है। अभिनेता की बेटी यह समझ पाने में असमर्थ है कि उसके पिता अब वापस उसके पास कभी लौटकर नहीं आएंगे। ऐसे में अपने पिता को याद करते हुए सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर साझा की। वंशिका ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में हार्ट इमोजी लगाया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vanshika kaushik (@vanshika_kaesthetic)

विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार देख आ जाएंगे आंसू
तस्वीर में वंशिका अपने पिता को गले लगाती नजर आ रही हैं। दोनों पापा-बेटी कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। उसके द्वारा साझा की गई यह तस्वीर देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दुखी हो रहे हैं। बिना कुछ भी लिखे वंशिका ने सबको भावुक कर दिया है। नेटिजन्स इस तस्वीर पर कमेंट कर वंशिका को स्ट्रांग रहने की सलाह दे रहे हैं। आपको बता दें, सतीश ने 1985 में शशि कौशिक के साथ शादी की थी। अभिनेता ने 1996 में अपने 2 साल के बेटे शानू को खो दिया था, जिसके बाद 56 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए बेटी वंशिका का जन्म हुआ था।  
Satish Kaushik News Live: सबको रुलाकर पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, अंतिम संस्कार में भावुक हुए लोग

विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक
सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार वर्सोवा में किया जा चुका है।  अनुपम खेर, जावेद अख्तर, बोनी कपूर, संजय कपूर, सैयामी खेर, तापसी पन्नू, फरहान अख्तर जैसी कई हस्तियां दिवंगत अभिनेता को अंतिम सम्मान देने के लिए उनके आवास पर पहुंची थीं। सतीश कौशिक के करियर की बात करें तो अभिनेता ने 'मिस्टर इंडिया', 'हम आपके दिल में रहते हैं', 'हमारा दिल आपके पास है', 'आ अब लौट चलें', 'साजन चले ससुराल' जैसी कई फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही उन्होंने 'तेरे नाम', 'रूप की रानी चोरों का राजा', 'हम आपके दिल में रहते हैं', 'प्रेम', 'तेरे संग' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया था।
Satish Kaushik : भतीजे निशांत ने दी सतीश कौशिक को मुखाग्नि, शनिवार को मुंबई में होगा प्रार्थना सभा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed