Satish Kaushik News Live: सबको रुलाकर पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, अंतिम संस्कार में भावुक हुए लोग
{"_id":"64094415d5d22883a6075f85","slug":"actor-director-satish-kaushik-passed-away-live-updates-know-about-2023-03-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Satish Kaushik News Live: सबको रुलाकर पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, अंतिम संस्कार में भावुक हुए लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Thu, 09 Mar 2023 08:47 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 09 Mar 2023 08:47 PM IST
खास बातें
Satish Kaushik Age, Films, Family, Net Worth News Live: मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर आई है। मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार तड़के उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
लाइव अपडेट
11:10 PM, 09-Mar-2023
गोविंदा ने सतीश कौशिक के लिए कही यह बात
''जब मैं आज पीछे मुड़कर उन सभी फिल्मों को देखता हूं जिनमें हमने एक साथ काम किया है, तो मुझे बहुत दुख होता है कि हमने उन्हें खो दिया। हर अभिनेता अभिनय करता है, लेकिन वह ऐसे व्यक्ति थे जो चीजों को समझते थे और फिर परफॉर्म करते थे।''08:46 PM, 09-Mar-2023
सतीश कौशिक का मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार गुरुवार की शाम को किया गया। इस दौरान वहां मौजूद उनके प्रशंसक और दोस्त अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सके।
विज्ञापन
08:18 PM, 09-Mar-2023
कंधा देते समय नहीं रख सके आंसुओें पर काबू
वर्सोवा श्मशान सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हें कंधा देते समय लोग अपने आंसुओं पर काबू नहीं पा सके।
07:26 PM, 09-Mar-2023
श्रद्धांजलि देने पहुंचे सलमान खान
सलमान खान सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन करने उनके आवास पर पहुंचे हैं। फिल्म तेरे नाम का निर्देशन सतीश ने ही किया था।06:41 PM, 09-Mar-2023
रणबीर कपूर पहुंचे सतीश कौशिक के घर
अभिनेता रणबीर कपूर सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन करने उनके घर पर पहुंचे हैं। अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सतीश के घर के बाहर नजर आ रहे हैं।06:19 PM, 09-Mar-2023
अनिल कपूर हुए भावुक
सतीश कौशिक के निधन पर उनके दोस्त और कई फिल्मों सह-कलाकार रहे अनिल कपूर भावुक हो गए। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने अपने छोटे भाई को खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:29 PM, 09-Mar-2023
सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा
अभिनेता सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई पहुंच चुका है। एक्टर के पार्थिव शरीर को एंबुलेंंस से उनके घर पर लाया जाएगा।04:41 PM, 09-Mar-2023
सलमान खान को कुछ इस तरह याद आए सतीश कौशिक
Always loved cared n respected him n shall alway remember him for the man that he was . May his soul rest in peace n strength to family n loved ones. .. #RIP Satish Ji
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 9, 2023
04:01 PM, 09-Mar-2023
आलिया भट्ट ने सतीश कौशिक को याद करते हुए लिखा, दशकों के प्यार, मनोरंजन और हंसी के लिए धन्यवाद। आपकी कमी हमेशा खलेगी। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटो पोस्ट कीं।
04:00 PM, 09-Mar-2023
पंकज त्रिपाठी ने भी सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया।
बेहद दुखी हूँ ,पिछले दिनों मिलने की बात कर रहे थे हम दोनों , अब मिलना नहीं होगा सतीश कौशिक सर । आपके सपने का सहभागी रहा हूँ । अब स्मृतियों में रहेंगे ।आपका अटूट भरोसा और स्नेह सदैव मेरे साथ रहेगा ।ईश्वर परिवार को शक्ति दें । प्रणाम सर pic.twitter.com/S6dGcwwWKX
— पंकज त्रिपाठी (@TripathiiPankaj) March 9, 2023