फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satish Kaushik death Case Delhi Police is going to record statement of Vikas Malu wife Saanvi Malu

Satish Kaushik: सतीश कौशिक केस में आज दर्ज होगा विकास की पत्नी का बयान, जांच को लेकर पुलिस से की यह मांग

Tue, 14 Mar 2023 12:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 14 Mar 2023 12:32 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने विकास की पत्नी सतीश के मामले में 11 बजे नोटिस भेजकर  पूछताछ के लिए बुलाया है। इसपर विकास मालू की पत्नी ने पुलिस के सामने शर्त रखी है

विज्ञापन
Satish Kaushik death Case Delhi Police is going to record statement of Vikas Malu wife Saanvi Malu
Satish Kaushik - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। सतीश कौशिक का होली के अगले दिन यानी नौ मार्च को निधन हो गया था। सतीश कौशिक होली वाले दिन दिल्ली में फंक्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनका दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड जगत स्तब्ध है। सतीश की मौत को विकास मालू की पत्नी सालवी हत्या का नाम दे रही है। आज इस मामले में दिल्ली पुलिस सालवी का बयान दर्ज करेगी।

विज्ञापन
 

विकास मालू की पत्नी ने रखी यह मांग
सतीश की मौत आए दिन एक नया मोड़ ले रही है। विकास मालू की पत्नी ने अपने पति पर 15 करोड़ के विवाद में सतीश  की हत्या का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने विकास की पत्नी सतीश के मामले में 11 बजे नोटिस भेजकर  पूछताछ के लिए बुलाया है। इसपर विकास मालू की पत्नी ने पुलिस के सामने शर्त रखी है कि जब तक वह लोग जांच अधिकारी इंस्पेक्टर विजय को नहीं हटाएंगे, तब तक वह पूछताछ के लिए नहीं आएंगी।

विज्ञापन


Bharti Singh: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह के बेटे गोला ने नाटू नाटू की जीत पर मनाया जश्न, फैंस बोले- क्यूट है ये

विज्ञापन
विज्ञापन
 

पुलिस आज करेंगी बयान दर्ज
गौरतलब है कि सतीश की हत्या का दावा करने वाली विकास मालू की पत्नी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर के नाम एक शिकायत मेल भेजा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि अभिनेता सतीश की मौत की जांच के लिए जिस इंस्पेक्टर को असाइन किया गया है, उसने उनके रेप केस मामले में भी जांच को भटकाने की कोशिश की थी। इसलिए उन्होंने इंस्पेक्टर विजय को इस मामले से हटाने की मांग की है।

 

अभिनेता का विसरा जांच के लिए भेजा गया है
आपको बता दें कि पुलिस ने इससे पहले इस फॉर्म हाउस की तलाशी ली थी, जिसमें सतीश होली पार्टी के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान पुलिस को वहां से कुछ आपत्तिजनक दवाइयां बरामद हुई थी। अब तक इस मामले में पुलिस काफी लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सतीश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई। अब पुलिस ने दिवंगत अभिनेता का विसरा जांच के लिए भेजा गया है। अब देखना है कि यह मामला कौन सा नया मोड़ लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed