{"_id":"5917d3884f1c1b1d68853768","slug":"sarkar-3-and-meri-pyaari-bindu-second-day-box-office-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी फीकी रही 'मेरी प्यारी बिंदू' और 'सरकार 3'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरे दिन भी फीकी रही 'मेरी प्यारी बिंदू' और 'सरकार 3'
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sun, 14 May 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
'मेरी प्यारी बिंदू'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों का असली नसीब फैंस तय करते हैं। हर शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों की किस्मत तय होती है। इस शुक्रवार दो फिल्में रिलीज हुईं। आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' और अमिताभ बच्चन की पॉलिटिकल ड्रामा 'सरकार 3' की इस हफ्ते बड़े पर्दे पर टक्कर हुई।
दोनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स से ठीक-ठाक रिव्यू मिले थे, बावजूद इसके कमाई के मामले में दोनों फिल्मों ही पीछे रहीं। 'मेरी प्यारी बिंदू' ने फिल्म ने अपने पहले दिन जहां 1.75 करोड़ की कमाई की वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई 2.20 करोड़ रही। इसके साथ ही फिल्म का दो दिनों में कलेक्शन 3.95 करोड़ रहा। आयुष्मान और परिणीति जैसे रिफ्रेशिंग कपल होने के बावजूद फिल्म नहीं चल पाई।
वहीं अमिताभ बच्चन की 'सरकार 3' भी कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने अपने पहले दिन 'मेरी प्यारी बिंदू' से ज्यादा की कमाई की थी। दूसरे दिन भी इसने बढ़त बनाते हुए 2.35 करोड़ कमाए। फिल्म को दो दिन का कलेक्शन 4.60 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
'मेरी प्यारी बिंदू' भारत में 750 और विदेश में 325 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं 'सरकार 3' को 'मेरी प्यारी बिंदू' से ज्यादा स्क्रीन्स मिले हैं। 'सरकार 3' भारत में 1425 और विदेश में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। उम्मीद की जा रही है कि रविवार के दिन दर्शकों को ज्यादा दर्शक मिलेंगे लेकिन हो सकता है कि 'बाहुबली 2' की कमाई इन दोनों फिल्मों पर इस दिन भी भारी पड़ जाए।