फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sargun mehta film Sohreyan da pind aa gaya releasing on 29 july 2022

Sohreyan da pind: पंजाबी फिल्म में नजर आएंगी सरगुन मेहता, इस दिन रिलीज होगी 'सोहरियां दा पिंड'

Sat, 23 Apr 2022 02:37 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 02:37 AM IST
सार

टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता अपनी आगामी पंजाबी फिल्म लेकर एक बार फिर से हाजिर हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने फिल्म के रिलीज की तारीख भी बता दी है। 

विज्ञापन
sargun mehta film Sohreyan da pind aa gaya releasing on 29 july 2022
सरगुन मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता, एक्टर रवि दुबे की पत्नी पर्दे पर बहुत ही कम दिखाई देती हैं, हालांकि वह कई गानों की एल्बम में दिखाई देती रहती हैं। अभिनेत्री सरगुन मेहता छोटे पर्दे से लेकर पंजाबी फिल्मों तक का बेहतरीन सफर तय कर चुकी  हैं। हाल ही में सरगुन मेहता का गाना 'पता नहीं जी कौन सा नशा करता है' रिलीज हुआ था। ये गाना फैंस को खूब पसंद आया था और फैंस के बीच काफी हिट हुआ था। अब अभिनेत्री अपनी आगामी पंजाबी फिल्म लेकर एक बार फिर से हाजिर हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने फिल्म के रिलीज की तारीख भी बता दी है। 

विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सरगुन मेहता ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म रिलीज की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी फिल्म 'सोहरिया दा पिंड आ गया' 29 जुलाई 2022 रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री की यह एक पंजाबी भाषा की फिल्म होगी। सरगुन ने फिल्म का एक छोटा सा क्लिप शेयर कर किया है। फैंस उनकी नई फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta)
 

फैंस कर रहे बेसब्री से फिल्म का इंतजार
सरगुन मेहता की ये फिल्म का अंबरदीप द्वारा लिखित और क्षितिज चौधरी द्वारा निर्देशित है। बता दें कि क्षितिज एक पंजाबी निर्देशक हैं, जिन्हें जाटस इन गोलमाल, दिलदार, मिस्टर एंड मिसेज 420 जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। सरगुन की फिल्म 'सोहरिया दा पिंड आ गया' की रिलीज तारीख सुनने के बाद फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, बधाई हो क्वीन इसके लिए और इंतजार नहीं कर सकती। इसी तरह से एक दूसरे प्रशंसक ने भी लिखा, ऑल दे बेस्ट डियर। बाकी प्रशंसक भी इसी तरह से सरगुन की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed