Sargam Koushal: सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब, 21 साल बाद किसी भारतीय ने अपने नाम किया ताज
इस प्रतियोगिता में मिसेज पोलिनेशिया को फर्स्ट रनर-अप और मिसेज कनाडा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया। सरगम की जीत की जानकारी मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस प्रतियोगिता में मिसेज पोलिनेशिया को फर्स्ट रनर-अप और उसके बाद मिसेज कनाडा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया। इसकी जानकारी मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दी। पेज पर सरगम की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ''लंबा इंतजार खत्म हो गया है। 21 साल बाद ताज हमारे पास वापस आ गया है।''
Pathaan: 'पठान' के गाने पर विवाद के बीच इस सिंगर का ट्वीट वायरल, कहा- बेशर्म रंग नहीं लोगों के इरादे होते हैं
समारोह के बाद एक वीडियो में जम्मू-कश्मीर की रहने वाली मिसेज वर्ल्ड ने कहा, "हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।"साल 2001 में मिसेज इंडिया का ताज भारत लाने वाली अदाकारा-मॉडल अदिति गोवित्रिकर भी सरगम की इस जीत पर खुश नजर आईं। उन्होंने सरगम को टैग करते हुए लिखा, ''हार्दिक बधाई सरगम कौशल इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए बहुत खुश हूं ..21 साल बाद ताज वापस आया है।" सरगम कौशल जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं। वो एक शिक्षिका और मॉडल हैं। साल 2018 में शादी के बाद से ही उन्होंने ब्यूटी पेजेंट जीतने की ठान ली थी। वह मिसेज इंडिया 2022 में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इस प्रतियोगिता का खिताब भी उन्होंने अपने नाम किया था।
Pathaan: 'पठान' पर रोक लगाने के लिए सेंसर बोर्ड को लिखा पत्र, 'बेशरम रंग' पर भड़का सीहोर का हिन्दू संगठन