{"_id":"95a31b1a-86e5-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sare-jaha-se-mahenga-and-saheb-biwi-gangster-returns-release-this-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शुक्रवार से देखिए, साहब के किस्से और महंगाई के नुस्खे ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस शुक्रवार से देखिए, साहब के किस्से और महंगाई के नुस्खे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 07 Mar 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार दो दिलचस्प और मनोरंजक फिल्में रिलीज हो रही हैं। विषय के लिहाज से यह दोनों ही फिल्में अलग-अलग हैं। तिग्मांशु धूलिया निर्देशित फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' के अलावा महंगाई से निपटने के नुस्खे बताने वाली फिल्म 'सारे जहां से महंगा' भी रिलीज होगी।
विज्ञापन
हिट रही फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर' की सीक्वल फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में साहब का किरदार जिमी शेरगिल, बीवी का किरदार माही गिल और गैंगस्टर का किरदार इरफान खान निभा रहे हैं। पिछली फिल्म में गैंगस्टर का किरदार रणदीप हुड्डा ने निभाया था। इरफान के साथ इस फिल्म में राज बब्बर और सोहा अली खान भी जुड़ेंगे। फिल्म की कहानी साहब और गैंगस्टर की आपसी रंजिश के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन
शुक्रवार को रिलीज हो रही दूसरी फिल्म 'सारे जहां से महंगा' में महंगाई पर व्यंग्य किया जाएगा। यह फिल्म महंगाई की काट के कुछ नुस्खे बताएगी। फिल्म की स्टारकॉस्ट बड़ी नहीं है। चूंकि फिल्म का विषय नया है इसलिए यह फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गयी है। इस फिल्म में प्रगति पांडेय, संजय मिश्रा और जाकिर हुसैन की मुख्य भूमिका है। 'फंस गए रे ओबामा' बनाने वाले निर्माता ही इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को अंशुल शर्मा ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन