फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan Teases Brother Ibrahim As Paps Click Them With Palak Tiwari On Movie Night Video Viral

Video Viral: मूवी नाइट पर साथ दिखे इब्राहिम और पलक तिवारी, भाई को चिढ़ातीं दिखीं सारा अली खान

Fri, 30 May 2025 12:27 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 30 May 2025 12:27 AM IST
सार

Viral Video: पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान और सारा अली खान को एक साथ मुंबई में देखा गया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। 
 

विज्ञापन
Sara Ali Khan Teases Brother Ibrahim As Paps Click Them With Palak Tiwari On Movie Night Video Viral
पलक तिवारी,इब्राहिम अली खान और सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इब्राहिम अली खान अपनी कथित गर्लफ्रेंड पलक तिवारी और बहन सारा अली खान के साथ मुंबई के पीवीआर जुहू में फिल्म देखने पहुंचे। इस दौरान इब्राहिम शर्माते नजर आए और सारा उन्हें चिढ़ातीं नजर आईं।

विज्ञापन

वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा अली खान और पलक तिवारी एक साथ पीवीआर में अंदर गईं। वह दोनों इब्राहिम के पास पहुंचीं, जो लिफ्ट के पास इंतजार कर रहे थे। पैपराजी को देखकर इब्राहिम कैमरे से नजरें चुराने लगे। सारा ने मजाक में अपने भाई को चिढ़ाया, जबकि इब्राहिम शर्मीली मुस्कान के साथ लिफ्ट की ओर देखते रहे। तीनों लिफ्ट में चुपचाप चले गए।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों एक साथ कर चुके हैं हैंग आउट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वीडियो से पहले तीनों को गोवा मेंएक साथ छुट्टियां मनाते देखा गया था, जिससे इब्राहिम और पलक के रिश्ते की अफवाहें और तेज हो गईं। हाल ही में इब्राहिम ने एक इंटरव्यू में पूछे गए सवाल “क्या आप सिंगल हैं?” तो उन्होंने जवाब पहले “हाँ” और फिर “नहीं” देकर फैंस को चौंका दिया। इससे उनके और पलक के रिश्ते की चर्चा और बढ़ गई। 

विज्ञापन

स्टार्स का करियर
पलक तिवारी, जो टीवी स्टार श्वेता तिवारी की बेटी हैं, म्यूजिक वीडियो ‘बिजली बिजली’ से फेमस हुईं और अब हाल ही में वह बॉलीवुड फिल्म 'द भूतनी' में नजर आई थीं। इब्राहिम अली खान ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘नादानियां’ में खुशी कपूर के साथ डेब्यू किया है। इससे पहले उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था।


यह भी पढ़ें: Nikita Roy: 'निकिता रॉय' की नई रिलीज डेट घोषित, जानिए कब देख सकेंगे सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed