फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha Thriller Film Nikita Roy now has a new release date Find out when

Nikita Roy: 'निकिता रॉय' की नई रिलीज डेट घोषित, जानिए कब देख सकेंगे सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म

Thu, 29 May 2025 11:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 29 May 2025 11:51 PM IST
सार

Nikita Roy Release Date Out: सोनाक्षी सिन्हा की आगामी थ्रिलर फिल्म 'निकिता रॉय' को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने एक अपडेट शेयर किया है। जानिए कब रिलीज होगी यह फिल्म...
 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Thriller Film Nikita Roy now has a new release date Find out when
फिल्म 'निकिता रॉय' - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा की बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म 'निकिता रॉय' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। इस खुशखबरी को खुद सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन

 

क्या है निकिता रॉय की नई रिलीज डेट
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है। सोनाक्षी ने फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें! हमारी रोमांचक थ्रिलर 'निकिता रॉय' की अब नई रिलीज डेट आ गई है! 27 जून 2025 को बड़े पर्दे पर रहस्य का पर्दाफाश होते देखें!'

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म निकिता रॉय
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है। सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 30 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा परेश रावल, सुहैल नय्यर और अर्जुन कपूर नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण निकी भगनानी, विक्की भगनानी और अंकुर टकरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोनाक्षी का वर्कफ्रंट
निकिता रॉय के अलावा सोनाक्षी फिल्म 'जटाधारा' के साथ टॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। वेंकट कल्याण के निर्देशन में बनी इस ड्रामा सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर में सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सुधीर और सोनाक्षी के अलावा फिल्म में शिल्पा शिरोडकर, रेन अंजलि और दिव्या विज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Video Viral: तमन्ना भाटिया ने शेयर किया शानदार वीडियो, यूजर्स से की खास गुजारिश, फैंस बोले- तबाही

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed