फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan set to collaborate with filmmaker sharan sharma for his next upcoming film

Sara Ali: गैसलाइट के बाद ये होगा सारा का अगला प्रोजेक्ट, जल्दी ही फ्लोर पर आएगी फिल्म

Sat, 18 Mar 2023 05:06 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 18 Mar 2023 05:06 PM IST
सार

सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गैसलाइट' के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ है. इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं। इस बीच खबरें हैं कि गैसलाइट के बाद सारा के पास और एक और प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन
Sara Ali Khan set to collaborate with filmmaker sharan sharma for his next upcoming film
सारा अली खान - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं। जल्द ही सारा अली खान एक्टर विक्रांत मैसी और एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के साथ 'गैसलाइट' में नजर वाली हैं। उनकी यह मूवी 31 मार्च को रिलीज होने वाली है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। लेकिन 'गैसलाइट' की रिलीज से पहले ही सारा अली खान के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर शरण शर्मा की अगली फिल्म में सारा की जगह पक्की हो गई है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल के डायरेक्टर शरण शर्मा की अगली फिल्म के लिए सारा अली खान को साइन कर लिया गया है। हालांकि, इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में सारा की खास दोस्त और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म ने जाह्नवी के एक्टिंग करियर को नई उड़ान दी थी। जाह्नवी के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी अहम रोल में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sara Ali Khan set to collaborate with filmmaker sharan sharma for his next upcoming film
सारा अली खान - फोटो : Instagram

दरअसल, शरण शर्मा की इस अपकमिंग फिल्म की स्क्रिप्ट को काफी अलग और हटकर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, फिल्म के डायरेक्टर शरण का कहना है कि उनकी नई फिल्म की कहानी थोड़ी यूनिक है जिसके लिए उन्हें लगता है कि सारा अली खान परफेक्ट रहेंगी। हालांकि अभी तक सारा को कास्ट करने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। मगर कहा जा रहा है कि मूवी से जुड़ी कुछ फॉर्मेलिटीज को पूरा करने के बाद जल्द ही फिल्म को फ्लोर पर उतारा जाएगा। फिल्म का टाइटल क्या रखा जाएगा। इसे लेकर भी कोई खबर सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो गैसलाइट के अलावा भी एक्ट्रेस के पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में है। सारा जल्द ही विक्की कौशल के साथ फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आएंगी। इसके अलावा 'ऐ वतन मेरे वतन' और डायरेक्टर अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनो' में सारा और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी फैंस को पहली बार देखने को मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें: उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर रणबीर कपूर का निशाना, 'बैड टेस्ट' बताते हुए कह दी ये बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed