फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan on Her Favourite IPL Team and it is not shubman gill Gujarat Titans

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने शुभमन गिल के फैंस को दिया तगड़ा झटका, बताई फेवरेट आईपीएल टीम

Thu, 04 May 2023 07:17 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 04 May 2023 07:17 PM IST
सार

सारा अली खान ने फेवरेट आईपीएल टीम का खुलासा किया है। इससे क्रिकेटर शुभमन गिल के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन
Sara Ali Khan on Her Favourite IPL Team and it is not shubman gill Gujarat Titans
शुभमन गिल-सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक बार फिर क्रिकेट और मनोरंजन जगत का मेल सुर्खियों में बना हुआ है। सारा अली खान, शुभमन गिल को डेट करने की खबरों को लेकर हेडलाइन में हैं। यूं तो दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते में होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इन्हें अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। सारा और शुभमन कभी डिनर डेट तो कभी फ्लाइट में साथ नजर आते हैं। इसी बीच सारा ने अपनी फेवरेट आईपीएल टीम का खुलासा किया है, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया है। 

विज्ञापन

सारा अली खान की फेवरेट आईपीएल टीम

सारा अली खान से हाल ही में पूछा गया कि उनकी फेवरेट आईपीएल टीम कौन सी है। इस पर सारा ने बिना समय लिए मुंबई इंडियंस का नाम ले लिया। हालांकि, फैंस को लगा था कि सारा गुजरात टाइटंस का नाम लेंगी क्योंकि शुभमन गिल उसी टीम का हिस्सा हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सारा के इस बयान से शुभमन के फैंस काफी दुखी हो गए हैं। 

विज्ञापन


मुंबई इंडियंस को सारा का समर्थन 

सारा अली खान ने तीन मई को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मैच से पहले प्री-लाइव शो में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ 'गैसलाइट' फिल्म के को-स्टार विक्रांत मैसी भी मौजूद थे। वहीं, जब सारा से उनकी पसंदीदा आईपीएल टीम को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, 'बेशक। हमने नीला पहन रखा है। भारत के लिए नीला, मुंबई इंडियंस के लिए नीला।' सारा ने कहा, 'मुंबई इंडियन के लिए मेरी सारी शुभकामनाएं।'

The Kerala Story: मद्रास हाई कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की याचिका की खारिज, कल रिलीज होगी फिल्म

सारा अली खान का वर्कफ्रंट 

बुधवार के मैच के दौरान, मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में देखा जाएगा। सारा की पाइपलाइन में अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनो’भी है, जिसमें उनके अपोजिट आदित्य रॉय कपूर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed