फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan Begins Preparation For Metro In Dino Movie with Aditya Roy Kapur

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने अगली फिल्म के लिए कसी कमर, इस एक्टर के साथ आएंगी नजर

Wed, 18 Jan 2023 10:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Jan 2023 10:23 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा अली खान ने अपनी आगामी फिल्म 'मेट्रो इन दिनो' के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sara Ali Khan Begins Preparation For Metro In Dino Movie with Aditya Roy Kapur
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री सारा अली खान चर्चित स्टारकिड्स में शुमार हैं और अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग खत्म कर लंदन से लौटी हैं। उनकी इस फिल्म का नाम 'मिशन ईगल' बताया जा रहा है। हालांकि, फिल्म के शीर्षक का अभी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और सारा अली खान दोनों स्टार्स ने इस फिल्म के सेट से अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा कीं। इसी के साथ इन सितारों ने नई साल से पहले ही इस फिल्म का लंदन शेड्यूल पूरा कर लिया। अब सारा अपनी एक और आगामी फिल्म की तैयारियों में जुट गई हैं। 

विज्ञापन

Sara Ali Khan Begins Preparation For Metro In Dino Movie with Aditya Roy Kapur
आदित्य रॉय कपूर-अनुराग बसु-सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा अली खान ने अपनी आगामी फिल्म 'मेट्रो इन दिनो' के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। इस फिल्म में सारा पहली बार आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। बता दें कि सारा ने 2022 में 'ऐ वतन मेरे वतन' की शूटिंग भी खत्म कर ली है, जो कि करण जौहर की यश राज प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी है।
Amala Paul: अमाला पॉल को नहीं दी गई केरल के मंदिर में एंट्री, फूटा साउथ एक्ट्रेस का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

Sara Ali Khan Begins Preparation For Metro In Dino Movie with Aditya Roy Kapur
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

जाहिर है कि इस वर्ष सारा की झोली में ढेर सारे प्रोजेक्ट्स हैं। वह बैक-टू-बैक फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रही हैं। 'मिशन ईगल' और  'मेट्रो इन दिनो' के अलावा सारा की विक्की कौशल के साथ भी एक फिल्म इस साल रिलीज होने जा रही है। बता दें कि यह फिल्म लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित है। साथ ही, इस साल एक्ट्रेस की विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 'गैसलाइट' भी रिलीज होने वाली है।
Box Office Report: साउथ की 'थुनिवु' और 'वारिसु' में कांटे की टक्कर, पहले हफ्ते में ही हांफने लगी 'कुत्ते'

विज्ञापन

Sara Ali Khan Begins Preparation For Metro In Dino Movie with Aditya Roy Kapur
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनका हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी एनर्जी का राज बताती नजर आ रही हैं। वीडियो में सारा कॉफी का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। इसमें उनका एनर्जी लेवल देखने लायक है। इस वीडियो के साथ सारा ने कैप्शन लिखा है, 'कितनी कॉफी बहुत ज्यादा कॉफी कही जाती है।' इससे साफ है कि सारा कॉफी लवर हैं और इतने काम के बीच ऊर्जावान बने रहने के लिए वह कॉफी का सहारा लेती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)


Monica Bedi: जब जेलर के सिर चढ़ा मोनिका की खूबसूरती का नशा, अबू सलेम की गर्लफ्रेंड के साथ कर दी थी ऐसी हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed