Sapna Choudhary: 'कामिनी' के हिट होते हुए खुशी से झूमीं सपना चौधरी, फैंस के बीच शेयर किया धांसू डांस वीडियो
सपना चौधरी का गाना 'कामिनी' फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को अच्छा खास रिस्पॉन्स मिलने पर सपना ने एक वीडियो शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का हर एक गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा देता है। बीते दिनों सपना चौधरी का गाना 'कामिनी' रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने अच्छा खासा रिस्पॉन्स दिया। इस गाने में सपना के लटते-झटकों ने उनके चाहनों वालों का दिल जीत लिया। हर गाने की तरह इसमें भी सपना ने धांसू डांस किया था। सोशल मीडिया के जरिए डांसर अपने इस गाने का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। वह इस गाने पर लगातार अपने रील्स शेयर कर रही हैं और अब सपना ने इस गाने को मिले प्यार पर फैंस को धन्यवाद कहा है।
सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपना यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना लाल रंग का सुंदर सलवार सूट पहने धांसू डांस कर रही हैं। उनकी हर एक अदा देखने लायक है और उनका अंदाज भी काफी अच्छा है। सपना के इसी अंदाज ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया है। इस वीडियो के कैप्शन में सपना चौधरी ने लिखा, 'कामिनी को इतना सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद।' इस कैप्शन में सपना ने हार्ट का इमोजी भी लगाया है।
View this post on Instagram
बता दें कि सपना चौधरी का अगला गाना 'मटक मटक' है, जिसमें वह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल के साथ नजर आएंगी। यह दोनों का एक साथ पहला प्रोजेक्ट है और इसी वजह से सपना और खेसारी के फैंस भी इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों खेसारी ने इस गाने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नए म्यूजिक वीडियो का पोस्टर साझा किया था। इस पोस्टर के साथ उन्होंने सपना चौधरी को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, 'तो तैयार हो जाइए मटकने के लिए।' गाने के पोस्टर में दोनों देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं।