फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanyogita aka Manushi Chhillar got a wonderful gift on her birthday the producer and director of prithviraj sent this special dress worn in the shooting

Manushi Chhillar: जन्मदिन पर ‘संयोगिता’ को मिला शानदार तोहफा, निर्माता, निर्देशक ने भेजी शूटिंग में पहनी गई ये खास पोशाक

Sat, 14 May 2022 05:19 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 14 May 2022 05:19 PM IST
सार

फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार शीर्षक रोल निभा रहे हैं। मानुषी छिल्लर सम्राट पृथ्वीराज की प्रियतमा राजकुमारी संयोगिता की भूमिका में हैं और उन्हें इस फिल्म के अलग अलग दृश्यों में बेहतरीन राजसी पोशाकें पहनी हैं।

विज्ञापन
Sanyogita aka Manushi Chhillar got a wonderful gift on her birthday the producer and director of prithviraj sent this special dress worn in the shooting
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

यश राज फिल्म्स की अगली पिक्चर 'पृथ्वीराज' में संयोगिता की भूमिका निभा रहीं पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर को शनिवार की सुबह एक खास सरप्राइज मिला। एक शाही बक्से में बंद ये तोहफा मानुषी के पास पहुंचा तो वह इसे खोलने के बाद हतप्रभ रह गईं। ये तो अब जग जाहिर ही है कि निडर, साहसी और पराक्रमी सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन, शौर्य और वीरता पर आधारित फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार शीर्षक रोल निभा रहे हैं। मानुषी छिल्लर सम्राट पृथ्वीराज की प्रियतमा राजकुमारी संयोगिता की भूमिका में हैं और उन्हें इस फिल्म के अलग अलग दृश्यों में बेहतरीन राजसी पोशाकें पहनी हैं।

विज्ञापन

Sanyogita aka Manushi Chhillar got a wonderful gift on her birthday the producer and director of prithviraj sent this special dress worn in the shooting
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने शनिवार के दिन मानुषी को चौंकाने की योजना बनाई। दोनों ने उनके जन्मदिन पर एक खास पैकिंग कराई और उसे मानुषी के पास भेज दिया। मानुषी ने इस तोहफे की अनपैकिंग अपने सोशल मीडिया पर खास तौर से साझा की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar)

विज्ञापन
विज्ञापन

Sanyogita aka Manushi Chhillar got a wonderful gift on her birthday the producer and director of prithviraj sent this special dress worn in the shooting
मानुषी छिल्लर - फोटो : इंस्टाग्राम

मानुषी कहती हैं, ‘यह वाकई एक स्पेशल सरप्राइज है और अपने बर्थडे पर इसे पाना मुझे अतिरिक्त खुशी दे रहा है! मेरे बर्थडे पर मेरी ही पहली फिल्म की एक खूबसूरत और शानदार पोशाक गिफ्ट करने के इस सूझबूझ भरे भावुक लम्हे के लिए मैं डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी जी को हार्दिक धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं खुशी से झूम रही हूं और यह मेरे लिए हमेशा याद रह जाने वाली एक याद बनने जा रहा है।"

विज्ञापन

Sanyogita aka Manushi Chhillar got a wonderful gift on her birthday the producer and director of prithviraj sent this special dress worn in the shooting
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के बारे में जिक्र चलने पर मानुषी कहती हैं, ‘मैं इस प्रोजेक्ट को जीवन भर अपनी यादों में संजो कर रखूंगी। ये ऐसे पल हैं जो सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बारे में बनी फिल्म में किए गए मेरे काम को एक अविस्मरणीय अनुभव बना देंगे। तोहफा और भी खास हो गया है क्योंकि यह मेरी शूटिंग के पहले दिन पहले सीन में पहनी गई पोशाक है जो बेहद भव्य है और इस पर बहुत ही बारीकी से जरदोजी का काम किया गया है। सिनेमा में मेरा सफर अभी शुरू ही हुआ है और मुझे एक ऐसी फिल्म दिलाने के लिए मैं किस्मत की कर्जदार हूं, जो मुझ पर इतना प्यार बरसा रही है।’ फिल्म 'पृथ्वीराज' 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed