फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanya Malhotra sunidhi Chauhan music albul aankh release fans stuns and react

Aankh Music Album: सान्या मल्होत्रा-सुनिधि चौहान का गाना 'आंख' रिलीज, लोगों को आई शकीरा और बेयॉन्से की याद

Fri, 06 Dec 2024 03:01 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 06 Dec 2024 03:01 PM IST
सार

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपने नवीनतम सिंगल 'आंख' के लिए गायिका सुनिधि चौहान के साथ मिलकर काम किया है। 

विज्ञापन
Sanya Malhotra sunidhi Chauhan music albul aankh release fans stuns and react
सुनिधि चौहान-सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपने नवीनतम सिंगल 'आंख' के लिए गायिका सुनिधि चौहान के साथ मिलकर काम किया है। इस खूबसूरत ट्रैक का म्यूजिक वीडियो कुछ ही देर पहले सामने आया है और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया है। सान्या और सुनिधि की जोड़ी लोगों को शकीरा और बेयॉन्से की याद दिला रही है। 

विज्ञापन

सान्या-सुनिधि की बोल्डनेस ने बढ़ाया पारा 

म्यूजिक वीडियो में सान्या और सुनिधि को अपने शानदार डांस मूव्स, आत्मविश्वास और बोल्डनेस से स्क्रीन पर आग लगाते हुए देखा जा सकता है। सान्या की सिजलिंग ऑन-स्क्रीन उपस्थिति के साथ सुनिधि की खूबसूरत आवाज का तालमेल इस गाने को अलग बनाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलीज के साथ ही छाया एल्बम 

गाने के वीडियो में सान्या और सुनिधि बेहतरीन डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। सान्या ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'इंतजार करने के लिए धन्यवाद। 'आंख' अब रिलीज हो गया है।' गाना सुनिधि चौहान, रुशा और ब्लिजा का है। इसे प्रतीक्षा श्रीवास्तव, अमन खरे और पौरुष कुमार ने कंपोज किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Sanya Malhotra (@sanyamalhotra_)


विज्ञापन

सोशल मीडिया की बढ़ी हलचल

जैसे ही वीडियो सामने आया, प्रशंसक दीवाने हो गए, कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में इस जोड़ी के लिए अपना उत्साह और प्रशंसा व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे यह काफी पसंद आया।'  दूसरे ने लिखा, 'वीडियो में दोनों बेहद बोल्ड लग रही हैं।' इस गाने ने कुछ लोगों को शकीरा और बेयॉन्से की याद दिला दी, जो 'ब्यूटीफुल लियार' गाने के लिए एकजुट हुई थीं।

Agni: मिलिए देश की पहली महिला फायरफाइटर हर्षिणी से, ‘अग्नि’ मे संयमी खेर के रोल में इन्हीं का दिख रहा रुआब

सान्या मल्होत्रा का वर्कफ्रंट

फिल्मों की बात करें तो, सान्या आरती कदव द्वारा निर्देशित फिल्म 'मिसेज' में नजर आएंगी। फिल्म में सान्या मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह भी हैं। यह फिल्म मलयालम नाटक 'द ग्रेट इंडियन किचन' का हिंदी रूपांतरण है। मूल फिल्म एक नवविवाहित महिला की कहानी बताती है, जो विनम्र पत्नी बनने के लिए संघर्ष करती है, जैसा कि उसका पति और उसका परिवार उससे उम्मीद करता है। इसमें सूरज वेंजरामुडु और निमिषा सजयन मुख्य भूमिका में हैं।

Yo Yo Honey Singh Famous: रैपर हनी सिंह पर बनी डॉक्यू फिल्म इस दिन होगी रिलीज, जानें कहां उठा सकेंगे लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed