फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sanya malhotra opens dancing in heels for the first time to diljit dosanjh charmer

सान्या मल्होत्रा ने दिलजीत दोसांझ के गाने 'चार्मर' को लेकर किया खुलासा, बताया पहली बार किया ऐसा काम

Wed, 22 Oct 2025 07:21 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 22 Oct 2025 07:21 PM IST
सार

Sanya Malhotra On Diljit Dosanjh Charmer: अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने दिलजीत दोसांझ के गाने 'चार्मर' में डांस करने का अपना खास अनुभव साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट भी लिखा है। 

विज्ञापन
sanya malhotra opens dancing in heels for the first time to diljit dosanjh charmer
सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@sanyamalhotra_

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के गाने 'चार्मर' को लेकर अपना एक खास अनुभव शेयर किया, जो उन्हें बेहद पसंद भी आया। इस गाने ने उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने में मदद की। 
विज्ञापन
Trending Videos

सान्या मल्होत्रा का पोस्ट
आज बुधवार को सान्या ने इंस्टाग्राम पर 'चार्मर' गाने का एक रिहर्सल वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सफेद ड्रेस में शानदार डांस मूव्स करती नजर आईं। इसके साथ सान्या ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने इससे पहले कभी हील्स में डांस नहीं किया और अब मैं रुकना नहीं चाहती। मुझे दिलजीत दोसांझ के 'चार्मर' गाने पर डांस करने का मौका मिला। मेरी टीम और डायरेक्टर का शुक्रिया।' जान्हवी कपूर और राखी सावंत ने इस पोस्ट पर फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। सोफी चौधरी ने लिखा, 'वो सब तो ठीक है... लेकिन मुझे कभी इतना स्वैग वाला फैन लड़का क्यों नहीं मिला?? आप लोगों के मूव्स बहुत पसंद हैं... हमेशा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanya Malhotra (@sanyamalhotra_)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ का एल्बम 'ऑरा'
'चार्मर' गाना दिलजीत के एल्बम 'ऑरा' का हिस्सा है, जिसे 20 अक्तूबर को रिलीज किया गया। इस गाने का संगीत अवी सरा ने दिया और बोल राज रंजोध ने लिखे। वीडियो में सान्या एक खूबसूरत जगह पर जोशीले अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। वीडियो को शारिक सेक्वेरा ने डायरेक्ट किया, श्लोक आहूजा ने शूट किया और यश कदम ने कोरियोग्राफी की। इसके पहले, दिलजीत के एल्बम से 'कुफर' गाना रिलीज हुआ था, जिसमें मानुषी छिल्लर नजर आई थीं।
विज्ञापन

सान्या का करियर
हाल ही में सान्या फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ नजर आईं। जो 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कथित तौर पर सान्या अगली फिल्म में वह बॉबी देओल के साथ नजर आ सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा की मां रीना ने बेटी के मातृत्व सफर पर लिखा भावुक नोट, शेयर की बचपन की प्यारी तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed