Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Santosh Movie Actor Shahana Goswami talks about buzz over film Laapataa Ladies elimination from Oscars

Shahana Goswami: 'मुझे नहीं लगता इसके चयन पर कुछ कहना चाहिए', ऑस्कर से लापता लेडीज के बाहर होने पर बोलीं शहाना

Thu, 26 Dec 2024 04:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 26 Dec 2024 04:38 PM IST
सार

Shahana Goswami: किरण राव निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर की रेस से बाहर है। इस पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई, जिस पर ऑस्कर में चयनित फिल्म 'संतोष' की अदाकारा शहाना गोस्वामी ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Santosh Movie Actor Shahana Goswami talks about buzz over film Laapataa Ladies elimination from Oscars
लापता लेडीज, संतोष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की तरफ से फिल्म 'लापता लेडीज' को ऑस्कर अवॉर्ड्स में आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा गया। हालांकि, अंतिम सूची में यह फिल्म जगह बनाने से रह गई। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। भारत की ऑस्कर के लिए फिल्मों की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाया गया। इस पर अब अभिनेत्री शहाना गोस्वामी ने प्रतिक्रिया दी है। शहाना की फिल्म 'संतोष' का ऑस्कर में चयन हो गया है। मालूम हो कि 'संतोष' फिल्म को यूके के तरफ से ऑस्कर भेजा गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बोलीं- मुझे प्रक्रिया नहीं पता
शहाना से जब पूछा गया कि फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' की बजाय 'लापता लेडीज' को चुना। इस पर आपकी कुछ कहेंगी? शहाना ने कहा कि उन्हें तक नही मालूम कि ऑस्कर के लिए चयन कैसे हुआ? ईमानदारी से बताऊं तो मुझे नहीं पता कि फिल्मों को कैसे चुना जाता है'। मुझे लगता है कि यह एनएफडीसी ही तय करता है, लेकिन मुझे नहीं पता कि तरीका क्या हैं या आवेदन प्रक्रिया क्या है? इसलिए मुझे नहीं लगता कि फिल्म के चयन पर मुझे कोई टिप्पणी करनी चाहिए'।

ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 से बाहर हो चुकीं प्रतियोगी एडिन-यामिनी का दावा, शो में लव एंगल होते हैं झूठे

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चलीं चर्चाओं पर कही ये बात
'लापता लेडीज' के ऑस्कर से बाहर होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है। इस पर शहाना ने कहा कि ऐसी प्रतिक्रियाएं इंसान का स्वभाव हैं। उन्होंने कहा कि जब इसे चुना गया, तो लोग खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा, 'लापता लेडीज' ने उम्दा प्रदर्शन किया है। सिनेमाघरों में भले ही यह सुस्त चली, लेकिन ओटीटी पर इसे कमाल का रेस्पॉन्स मिला। शहाना ने आगे कहा कि यह बता पाना मुश्किल होता है कि एक फिल्म दूसरी से बेहतर कैसे हुई? मैं शुक्रगुजार हूं कि 'लापता लेडीज' इतनी आगे बढ़ी और वैश्विक स्तर पर दक्षिण एशियाई महिलाओं के प्रतिनिधित्व के बारे में जागरूकता पैदा की उस पर चर्चा हुई। एक शॉर्ट फिल्म, 'अनुजा' को शॉर्टलिस्ट किया गया है। दक्षिण एशियाई महिलाओं और उनके काम को मान्यता मिल रही है, यह भी एक उपलब्धि है। हालांकि, हमें अपने काम को मान्यता दिलाने के लिए किसी मंच की जरूरत नहीं, लेकिन फिल्मों का चुना जाता आश्चर्यजनक है। अब लोग हमारी फिल्में ज्यादा देखेंगे'।

ये खबर भी पढ़ें:
Meenakshi Chaudhary: 'लकी भास्कर' के बाद मीनाक्षी चौधरी के हाथ लगी एक और फिल्म, श्रीलीला को किया रिप्लेस

विज्ञापन

शहाना ने पुलिस ऑफिसर का रोल किया है अदा
फिल्म 'संतोष' ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है। इसमें भारतीय कलाकारों ने भी काम किया है। संध्या सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म उत्तर भारत की कहानी पर आधारित है, लेकिन इसका निर्माण ब्रिटेन, जर्मनी, भारत और फ्रांस के तमाम निर्माताओं ने मिलकर किया है। इसे यूके की तरफ से ऑस्कर की तरफ से भेजा गया है। शहाना गोस्वामी ने फिल्म में पुलिस अफसर की भूमिका अदा की है। फिल्म 'संतोष' का प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में भी हो चुका है। 'संतोष' फिल्म को ब्रिटेन में व्यापक स्तर पर रिलीज किया गया था। 

ये खबर भी पढ़ें:
Jackie Shroff: रियल लाइफ में हीरो है 'बेबी जॉन' का ये विलेन, वीडियो देखकर लोग कर रहे जमकर तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed