फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baby John actor Jackie Shroff Helped a fan Video wins social media users hearts

Jackie Shroff: रियल लाइफ में हीरो है 'बेबी जॉन' का ये विलेन, वीडियो देखकर लोग कर रहे जमकर तारीफ

Thu, 26 Dec 2024 04:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 26 Dec 2024 04:28 PM IST
सार

Jackie Shroff: जैकी श्रॉफ पर्दे पर कई बार विलेन बन चुके हैं, लेकिन असल जीवन में वह किसी हीरो से कम नहीं है। हाल ही में वह एक फैन की मदद करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

 

विज्ञापन
Baby John actor Jackie Shroff Helped a fan Video wins social media users hearts
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम- वरुण धवन

विस्तार

जैकी श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' में खलनायक के रूप में अपने रोल को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। स्क्रीन पर खतरनाक किरदार निभाने वाले जैकी असल जिंदगी में पूरी तरह से इसके विपरीत हैं। हाल ही में अपनी दयालुता और विनम्रता से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर से जंग के बीच हिना खान करेंगी टीवी पर नई पारी की शुरुआत? 'गृहलक्ष्मी' में आएंगी नजर

विज्ञापन
Trending Videos

फैन की मदद करते दिखे जैकी

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें जैकी श्रॉफ एक इवेंट के बाद अपनी कार की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। सफेद शर्ट, नीली जैकेट और मैचिंग हैट में वह काफी स्टाइलिश लग रहे थे। इस दौरान उनके फैंस उनके साथ एक फोटो खींचने के लिए उत्साहित थे। इस हलचल के बीच एक फैन अपना बैलेंस खोकर गिर पड़ा। यह देखकर जैकी ने तुरंत उस फैन की मदद की और उसे उठने में सहारा दिया। फैन का हाल जानने के बाद जैकी ने पैपराजी से गुड नाइट कहा और अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 से बाहर हो चुकीं प्रतियोगी एडिन-यामिनी का दावा, शो में लव एंगल होते हैं झूठे

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन

लोग कर रहे जमकर तारीफ

सोशल मीडिया यूजर्स जैकी के इस विनम्र स्वाभाव की जमकर सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए लिखा, " कितने क्यूट हैं यार"।एक अन्य यूजर ने कहा, "आपके लिए मन में बड़ी इज्जत है सर"। इसके अलावा और भी यूजर्स जैकी की तारीफ में तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें-  Gauhar Khan: गौहर खान ने पति जेद को किया किस, साझा किया शादी की सालगिरह का ऐसा वीडियो

विज्ञापन

हाउसफुल 5 में नजर आएंगे जैकी

बेबी जॉन के अलावा जैकी श्रॉफ के पास कई और प्रोजेक्ट्स भी हैं। वह विवेक चौहान की एक्शन ड्रामा फिल्म बाप और तरुण मंसुखानी की कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 में भी नजर आएंगे। हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े कलाकार भी हैं। हाल ही में हाउसफुल 5 की शूटिंग पूरी हुई है। यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Game Changer: राम चरण के लिए 'गेम चेंजर' साबित होगा 'बिग बॉस 18'? सलमान खान के शो में धमाल मचाएंगे अभिनेता!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed