फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanju trailer will released in five city simultaneously

'संजू' के ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने की खास तैयारी, आज एक साथ 5 शहरों में करेंगे रिलीज

Wed, 30 May 2018 09:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 30 May 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
Sanju trailer will released in five city simultaneously
संजय दत्त की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म 'संजू' का दर्शकों और उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के कई पोस्टर भी रिलीज हो चुके हैं जिसमें 'संजय दत्त' यानी रणबीर कपूर के अलग-अलग कई किरदार को दिखाया गया है। वहीं जब 'संजू' का टीजर रिलीज हुआ था तो दर्शकों ने उसे भी काफी पसंद किया था। आज फिल्म का आज ट्रेलर रिलीज होना है। गौरतलब है कि टीजर रिलीज के दौरान फिल्म के मेकर्स ने काफी तैयारी की थी जिसके कारण टीजर सुपरहिट हुआ था। अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज को हिट करने के लिए भी मेकर्स ने कुछ ऐसी ही तैयारी की है।  
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो मेकर्स ने 'संजू' का ट्रेलर पांच शहरों में एक साथ रिलीज करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के ट्रेलर को मुंबई में ही रिलीज किया जाएगा, लेकिन इस दौरान मेकर्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसे दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ और कलकत्ता जैसे शहरों में रिलीज करेंगे और मीडियाकर्मियों के मुखातिब भी होंगे। इसके लिए 'संजू' के मेकर्स ने अच्छी खासी तैयारी कर रखी है। 
विज्ञापन


आपको बात दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं। संजय दत्त की चाल से लेकर उनकी गंभीर आवाज तक हर चीज को रणबीर कपूर ने अपने किरदार में लाने की कोशिश की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed