{"_id":"6485c374ce94f0af420bea33","slug":"sanjay-puran-singh-chauhan-film-72-hoorain-official-teaser-to-be-released-in-10-languages-know-details-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 Hoorain: दस और भाषाओं में रिलीज होगा '72 हूरें' का टीजर, निर्देशक ने बताई यह वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
72 Hoorain: दस और भाषाओं में रिलीज होगा '72 हूरें' का टीजर, निर्देशक ने बताई यह वजह
Sun, 11 Jun 2023 06:26 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 11 Jun 2023 06:26 PM IST
सार
फिल्म के निर्माता गुलाब सिंह तंवर का कहना है कि इतने संजीदा विषय पर फिल्म बनाना कोई आसान काम नहीं है।
विज्ञापन
72 हूरें
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विस्तार
आगामी फिल्म '72 हूरें' की जबर्दस्त चर्चा है। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और टीजर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध हो रहा है। लोग इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं। लगातार हो रहे विरोध के बीच मेकर्स ने एक नया एलान कर दिया है। इस फिल्म का टीजर अब हिंदी के अलावा अन्य 10 भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
इन भाषाओं में होगा रिलीज
विवादों से घिरी इस फिल्म का टीजर अभी तक हिंदी में जारी किया गया था। लेकिन, अब इसके टीजर को 10 और भाषाओं में रिलीज किए जाने का फैसला किया गया है। टीजर को अंग्रेजी, मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, पंजाबी, भोजपुरी, कश्मीरी और असमी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि '72 हूरें' का निर्देशन संजय पूरन सिंह ने किया है।
विज्ञापन
Naseeruddin Shah: इस सीरीज में पहली बार एक साथ दिखेगा नसीर का पूरा परिवार, हर किरदार के लिए बिछी मजबूत बिसात
विज्ञापन
निर्देशक ने बताई वजह
फिल्म के निर्देशक ने टीजर को 10 भाषाओं में रिलीज करने का कारण भी बताया है। संजय पूरन सिंह ने कहा, '10 भाषाओं में फिल्म के टीजर का रिलीज करने का यही उद्देश्य है कि भारत के कोने-कोने में रहने वाले हर शख्स को विषय की गंभीरता के बारे में पता चले।' निर्देशक संजय पूरन सिंह का कहना है, 'फिल्म बनाने का हमारा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है, बल्कि हमारी कोशिश है कि हम देश में घटित हो रहीं दिल दहला देने वाली वास्तविकताओं से लोगों को रुबरू कराएं।'
Bollywood: बॉलीवुड के ये स्टार्स हमेशा से रहे हैं पढ़ाकू, पढ़ाई के साथ-साथ अभिनय की दुनिया में भी दिखाया दम
आतंकवाद से जुड़ी क्रूरता उजागर करना मकसद
फिल्म के निर्माता गुलाब सिंह तंवर का कहना है कि इतने संजीदा विषय पर फिल्म बनाना कोई आसान काम नहीं है। उन्होंने कहा, 'फिल्म '72 हूरें' बनाने का मकसद धर्म के नाम पर बरती जाने वाली आतंकवाद से जुड़ी क्रूरता और मासूम लोगों को भयावह किस्म के जानवरों में तब्दील करने की कोशिशों को दर्शाना है। अब जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, तो ये बेहद जरूरी हो जाता है कि हम लोगों को यह बताएं कि इस फिल्म को बनाने की हमारी मंशा आखिर क्या है। यही वजह है कि हम 10 भाषाओं में टीजर रिलीज कर रहे हैं।'
Twinkle Khanna: लंदन से मास्टर्स कर रहीं ट्विंकल खन्ना ने दिखाई कॉलेज लाइफ की झलक, 'बुढ़ापे' पर भी कही यह बात