फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Leela Bhansali wants to Sonam Kapoor marriage

सोनम कपूर की शादी कराना चाहते हैं संजय लीला भंसाली

Wed, 28 Jan 2015 08:19 AM IST
Updated Wed, 28 Jan 2015 08:19 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali wants to Sonam Kapoor marriage

हीरोइन सोनम कपूर ने अपनी हाल ही में आई फिल्म डॉली की डोली में लुटेरी दुल्हन का किरदार निभाया है। ऐसे में निर्देशक संजय लीला भंसाली को सोनम कपूर की शादी की फिक्र हो गयी है। यह बात खुद सोनम कपूर ने मीडिया के सामने जाहिर की हैं।

विज्ञापन


सोनम कपूर को बॉलीवुड में एंट्री कराने वाले निर्देशक संजय लीला भंसाली सोनम कपूर की शादी को लेकर काफी फिक्रमंद हैं। डॉली की डोली के प्रमोशन के दौरान सोनम ने खुद कहा कि संजय सर हमेशा मुझसे मेरी शादी के बारे में बातें पूछते रहते हैं। कि तुम कब शादी करोगी? किससे करोगी? अब समय आ गया है कि तुम एक सही जीवन साथी को चुन लो।

विज्ञापन

सोनम कपूर को शादी की कोई जल्दी नहीं

Sanjay Leela Bhansali wants to Sonam Kapoor marriage

बॉलीवुड हीरोइन सोनम कपूर कहती हैं कि संजय लीला भंसाली मुझे याद दिलाते रहते हैं कि अह मुझको अपनी शादी के बारे में सोचना चाहिए। लेकिन सच यही है कि मैं अभी सिंगल हूं और मुझे अभी शादी की कोई जल्दी नहीं है।

सोनम ने कहा कि, मेरी जिंदगी में अभी किसी रिलेशनशिप के लिए कोई जगह नहीं है। मैं व्यक्तिगत तौर पर अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि अभी मुझे अपना ध्यान अपने करियर पर लगाना चाहिए। क्योंकि मैं दिल से एक्टिंग को जीना चाहती हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी कुछ साल तो शादी का कोई प्लान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed