दीपिका पर बरस पड़े संजय लीला भंसाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण फिलहाल बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री हैं। चूंकि उनकी लगातार चार फिल्में सुपरहिट रही हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें किसी से डांट पड़ रही है। कोई है, जिन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि दीपिका नंबर वन हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं संजय लीला भंसाली की, जो कि अपने अकड़ू स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। खबर है कि हाल ही में वह 'रामलीला' के सेट पर दीपिका पादुकोण पर भड़क उठे थे। वजह सिर्फ इतनी सी थी कि दीपिका उस दिन शूटिंग पर सिर्फ 20 मिनट लेट से पहुंची थी।
भंसाली अपने फिल्मों की शूटिंग को लेकर हमेशा सजग रहते हैं और उन्हें ये जरा भी पसंद नहीं कि कोई भी उनके नियम को तोड़े। फिर वह टॉप हीरोइन ही क्यों न हो। इसलिए जब दीपिका लेट से पहुंची तो उन्होंने दीपिका को बहुत डांटा।
हालांकि दीपिका ने इस पर जरा भी उलट कर वार नहीं किया, वे चुपचाप वैनिटी में गयीं और तैयार होने लगीं। चूंकि दीपिका का भी मानना है कि निर्देशक उनके सीनियर होते हैं और उनके अनुसार काम करना ही चाहिए।