अजय देवगन की आने वाली फिल्म '
गोलमाल अगेन' के सेट की तस्वीरें रोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी बीच और तस्वीरें सामने आयी हैं, जिनमें
संजय दत्त भी सेट पर मौजूद हैं। अजय देवगन ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें संजय पूरी स्टार कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को लेकर माना जा रहा है कि संजय दत्त सिर्फ 'गोलमाल अगेन' के सेट पर विजिट करने नही गए थे, बल्कि इस फिल्म में उनका कोई रोल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी तक कोई घोषणा नही की गई है।
बता दें अजय देवगन और संजय दत्त पहली बार साथ काम नही करेंगे, इससे पहले ये दोनों एक साथ रोहित शेट्टी की फिल्म 'ऑल द बेस्ट' में एक साथ कॅामेडी करते हुए नजर आ चुके हैं। वहीं असल जिंदगी में भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।
बता दें 'गोलमाल अगेन' गोलमाल फिल्म की हिट सीरीज का चौथा पार्ट है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि 'गोलमाल 3' ने दर्शकों को निराश कर दिया था।
रोहित शेट्टी का मानना है कि ये फिल्म उस निराशा को एक मैजिक से गायब कर देगी। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही हिट देने का दबाव रोहित और अजय पर बढ़ गया है। इससे पहले उन्हें 'गोलमाल 2' और 'गोलमाल 3' को लेकर इतना दबाव नहीं महसूस हुआ था।
ये फिल्म नवंबर 2017 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय मिश्रा, जॉनी लिवर, अरसद वारसी, कुनाल खेमू, तुषार कपूर, परिणीति चोपड़ा, नील नितिन मुकेश, तब्बू आदि मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।