फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sanjay dutt expresses his grievance redarging women during the promotion of bhoomi

निर्भया से रेप होने पर 10 दिन तक सोए नहीं थे संजय दत्त, बोले-समय पर घर लौटें बेटियां

Wed, 20 Sep 2017 12:22 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 20 Sep 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt expresses his grievance redarging women during the promotion of bhoomi
sanjay dutt

अभिनेता संजय दत्त पांच साल बाद उमंग कुमार की आगामी फिल्म 'भूमि' से बतौर अभिनेता वापसी कर रहे हैं। फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में पत्रकारों से रूबरू हुए संजय दत्त ने महिलाओं के खिलाफ क्रूरता पर चिंता जताई और कहा, "रेप जैसे जुर्म के लिए जल्द से जल्द न्याय होना बहुत जरूरी है। इसे प्राथमिकता देकर जल्दी कार्रवाई होनी चाहिए।" 

विज्ञापन


दिल्ली के निर्भया बलात्कार मामले को याद करते हुए संजय दत्त कहते हैं, "इससे बड़ा और बुरा केस नहीं सुना था। मैं 10 दिन तक सोया नहीं था। नैना पुजारी रेप और मर्डर केस सुनकर मैं हिल गया था। 
विज्ञापन


मेरे हिसाब से निर्भया को न्याय नहीं मिला है क्योंकि एक अपराधी नाबालिग था तो कहां से हुआ पूरा न्याय?" संजय दत्त का कहना है कि वो महिलाओं के सशक्तीकरण पर विश्वास रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- फिर से बड़े परदे पर दिखाई देंगे राम रहीम और हनीप्रीत, शूटिंग भी हो गई शुरू

उनका कहना है कि एक तरफ दुर्गा, काली और लक्ष्मी की पूजा की जाती है तो वहीं, दूसरी तरफ महिलाओं के साथ हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। संजय दत्त देश की सभी बेटियों को सलाह देते हुए कहते हैं कि वो अपने माता-पिता की बात मानें और समय पर घर लौटें।

sanjay dutt expresses his grievance redarging women during the promotion of bhoomi
उन्होंने साफ किया कि घर के ये कानून बेटे और बेटी दोनों पर लागू होना चाहिए। अपनी बड़ी बेटी त्रिशाला के खास रिश्ता रखने वाले संजय दत्त का कहना है कि माता-पिता कभी भी अपने बच्चों के दोस्त नहीं बन सकते। 

वो कहते हैं, "बच्चा हमेशा बच्चा ही रहता है। फिर भले वो 60 साल का क्यों ना हो जाए। बच्चों के साथ मित्रतापूर्ण रहना- मतलब कहना चल साथ में दारू पी और सिगरेट पी। ये सब हमारे संस्कारों में नहीं है। हमारे यहां फिल्में भी ऐसी ही बनती हैं। 'मदर इंडिया', 'बाहुबली', 'भूमि' और 'दंगल' जैसी फिल्में संस्कारों पर बनी हैं इसलिए हिट हुई हैं।" 

पढ़ें- नवरात्र पर विवादित एड देकर फंसी सनी लियोनी नए गाने के साथ सोशल मीडिया पर छाई

संजय दत्त ने बताया जब उन्होंने पहली बार छिपकर बाथरूम में सिगरेट पी थी तब अचानक से पिता सुनील दत्त आ गए और उन्हें उनके इस व्यवहार के लिए जूते पड़े थे। संजय दत्त गैर-कानूनी ढंग से हथियार रखने के मामले में जेल की सजा काट चुके हैं। 

 

sanjay dutt expresses his grievance redarging women during the promotion of bhoomi
Sanjay Dutt
जेल से लौटे संजय दत्त को खुशी है कि फिल्म जगत के लोगों ने बुरे वक्त में उनका साथ दिया। इसका श्रेय वो अपने दिवंगत पिता सुनील दत्त के भले कामों देते हैं। पिता की तरह समाजसेवा में विश्वास रखने वाले संजय दत्त अब श्री श्री रवि शंकर के साथ मिलकर भारत को नशे से मुक्त करने का आंदोलन शुरू करने वाले हैं ताकि आने वाली पीढ़ी को नशीली दवाओं से दूर रखा जा सके। 

पढ़ें- खानदान के लिए सलमान खान ने इस लड़की से तोड़ा था 9 साल पुराना रिश्ता, अब इस शख्स ने थामा हाथ

उमंग कुमार द्वारा निर्देशित 'भूमि' में संजय दत्त के अलावा अदिति राव हैदरी और शरद केलकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 22 सितम्बर को रिलीज होगी। फिल्म में देश में हो रही महिलाओं के विरुद्ध क्रूरता का मुद्दा उठाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed