{"_id":"59c0b6124f1c1b21688b55c6","slug":"salman-khan-ex-manager-reshma-shetty-is-being-signed-by-priyanka-chopra-as-her-manager","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खानदान के लिए सलमान खान ने इस लड़की से तोड़ा था 9 साल पुराना रिश्ता, अब इस शख्स ने थामा हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खानदान के लिए सलमान खान ने इस लड़की से तोड़ा था 9 साल पुराना रिश्ता, अब इस शख्स ने थामा हाथ
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान अब तक रिश्तों को जोड़ने की बातें करते आए हैं लेकिन उन्होंने परिवार की खातिर रेशमा शेट्टी से 9 साल पुराना रिश्ता तोड़ने का फैसला को पहले ही कर लिया था। आप सोच रहे होंगे कि रेशमा कौन है और सलमान की जिंदगी में इनकी क्या अहमियत है। दरअसल रेशमा ही वो लड़की है जो पिछले नौ सालों से दुनिया भर में सलमान खान का दबदबा बनाकर रख रही थी।
सलमान खान और रेशमा शेट्टी
रेशमा मैट्रिक्स कंपनी की हेड हैं और ये कंपनी पिछले 9 सालों से सलमान के बिजनेस को मैनेज कर रही थीं। पिछल नौ सालों में सलमान की जितनी भी पहचान बनी थी वो रेशमा के चलते ही बनी थी लेकिन अब सलमान रेशमा से रिश्त तोड़ दिया है और उनका हाथ थामा है प्रियंका चोपड़ा ने।
सलमान से रेश्मा अप्रैल में ही अलग हो गई थी अब वो यही काम प्रियंका चोपड़ा के लिए करेंगी। जीं हां रेशमा प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर होंगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि रेशमा ने खुद इस बात को कंफर्म किया है वो अब प्रियंका की मैनेजर हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें आखिर परिवार के लिए सलमान ने रेशमा से क्यों बनाई दूरियां।
पढ़ें- कभी इस हीरो के प्यार में पागल थीं ईशा, फ्लॉप हुईं तो हीरो को छोड़ बनीं कई होटलों की मालकिन
पढ़ें- कभी इस हीरो के प्यार में पागल थीं ईशा, फ्लॉप हुईं तो हीरो को छोड़ बनीं कई होटलों की मालकिन
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan
दरअसल, मैट्रिक्स से पहले सलमान के सभी बिजनेस को उनका परिवार देखता था। उसके बाद सलमान ने अपने सभी बिजनेस मैट्रिक्स कंपनी को संभालने को दे दिए। मैट्रिक्स ने कहा है कि वो सलमान के साथ किए गए कॉन्ट्रैक्टस को पूरा करेगा। जितने भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं उन्हें रेशमा ही देखेंगी लेकिन आगे के सभी प्रोजेक्टस सलमान का परिवार देखेगा।
विज्ञापन
salman khan
रेशमा शेट्टी को सलमान की इमेज बनाने के लिए क्रेडिट दिया जाता है। कहा जाता है कि अगर सलमान का आज बॉलीवुड में इतना दबदबा है और फिल्मों-विज्ञापनों के लिए वो इतना चार्ज करते हैं तो ये रेशमा द्वारा इमेज बिल्डिंग का ही नतीजा है। खैर अगर ऐसा है तो सलमान को इसका भारी खामियाजा उठाना पड़ सकता है।