{"_id":"5b4a07304f1c1b3d748b4af7","slug":"sanjay-dutt-does-not-want-daughter-work-in-bollywood-after-studying","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को बॉलीवुड से दूर रखना चाहते हैं संजय दत्त, त्रिशाला ने खुद किया था करियर का लाइव खुलासा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी को बॉलीवुड से दूर रखना चाहते हैं संजय दत्त, त्रिशाला ने खुद किया था करियर का लाइव खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Jul 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
त्रिशाला और संजय दत्त
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव हुईं। इंस्टाग्राम के नए फीचर आस्क मी एनी क्वेश्चन के जरिए फैंस ने त्रिशाला से कई सवाल पूछे जिसका उन्होंने जवाब दिया। सोशल मीडिया पर त्रिशाला से लोगों ने पूछा संजय दत्त की बेटी होना आपको कैसा लगता है आप अपने पिता के ज्यादा करीब हैं या मां के पेरेंट्स के बिना अकेले अमेरिका में रहना कैसा अनुभव है इन सवालों के जवाब में त्रिशाला ने लिखा कि मैं गुस्से और एट्टियूड में बिलकुल अपने पिता संजय दत्त जैसी ही हूं पर उनकी बेटी होना मेरे लिए एक सामान्य अनुभव है।
विज्ञापन
त्रिशाला न्यूयॉर्क में अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ाई कर रही हैं। जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिस्मिनल जस्टिस से लॉ में ग्रैजुएट त्रिशाला संजय और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं जिनकी शादी 1987 में हुई थी। 1988 में जन्मीं त्रिशाला अब 30 साल की हो चुकी हैं। उनकी मां की मौत 10 दिसंबर 1996 को हुई थी जिन्हें ब्रेन ट्यूमर था। कहा जाता है कि त्रिशाला पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड में जगह बनाना चाहती हैं लेकिन उनके पिता संजय दत्त इसके सख्त खिलाफ हैं।
विज्ञापन
कुछ महीनों पहले ही त्रिशाला ने संजय और उनकी तीसरी पत्नी मान्यता के साथ कई फोटोज शेयर की थीं। दरअसल संजय मान्यता दोनों बच्चों शाहरान और इकराद्ध के साथ नया साल सेलिब्रेट करने दुबई गए थे। वहीं त्रिशाला भी उनके साथ वक्त बिताने पहुंच गई थीं।
विज्ञापन