स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के लोकप्रियता के चार्ट पर संजय दत्त सबसे लोकप्रिय अभिनेता बन गये हैं। संजय दत्त को यह लोकप्रियता उनके जीवन पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' की वजह से मिली हैं। भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी फिल्म में अभिनय ना करने के बावजूद भी उस फिल्म की वजह से लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचने वाले संजय दत्त एकमात्र अभिनेता बन गये हैं।
{"_id":"5b4f41a34f1c1b51748b5ae5","slug":"sanjay-dutt-becomes-the-most-popular-actor-on-score-trends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यह रिपोर्टकार्ड देखकर खौल सकता है सलमान का खून, संजय दत्त ऐसा करने वाले बने पहले एक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यह रिपोर्टकार्ड देखकर खौल सकता है सलमान का खून, संजय दत्त ऐसा करने वाले बने पहले एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
स्कोर कार्ड
sanju
संजय दत्त के बायोपिक 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड की कमाई की। यही सक्सेस का जादू चल गया और संजय दत्त लोकप्रियता के चार्ट पर 61 अंकों के साथ सबसे लोकप्रिय अभिनेता बन गयें। फिल्म 'संजू' की सफलता का फायदा संजय दत्त और रणबीर कपूर दोनों को हुआ। रणबीर कपूर भी लोकप्रियता में 44 अंकों के साथ तिसरे नंबर पर पहुंच गये हैं। रणबीर ने लोकप्रियता में अक्षय कुमार और बिग बी को पीछे छोड़ा है।
sanju
स्कोर ट्रेंड्स के सह संस्थापक अश्वनी कौल कहते हैं, “फिल्म 'संजू' के प्रमोशन के वक्त संजय दत्त के बारे में न्यूज प्रिंट और डिजीटल दुनिया में काफी लिखा गया। सोशल मीडिया में भी काफी चर्चा हुई। संजय दत्त की लोकप्रियता उनके बायोपिक को मिली सफलता से तो इतनी बढ़ी है कि पिछले कई हफ्तों से लोकप्रियता के शिखर पर रहें सलमान खान को भी उन्होंने पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanju
अश्वनी कौल बताते हैं, "हमने यह डेटा 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 न्यूज स्त्रोतों से इक्ठ्ठा किया है। पूरे एक हफ्ते में मीडिया में उपलब्ध डेटा के अनुसार यह आंकडे सामने आते हैं।"