फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt Announces Khalnayak Returns After 33 Years Makers Shares First Look Video And Poster

33 साल बाद ‘खलनायक रिटर्न्स’, संजय दत्त ने की नई फिल्म की घोषणा; मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक वीडियो

Fri, 24 Apr 2026 10:24 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 24 Apr 2026 10:24 PM IST
सार

Khalnayak Returns: संजय दत्त 33 साल बाद अपनी सुपरहिट फिल्म खलनायक का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। जानिए फर्स्ट लुक में किस अंदाज में दिखे संजू…

विज्ञापन
Sanjay Dutt Announces Khalnayak Returns After 33 Years Makers Shares First Look Video And Poster
खलनायक रिटर्न्स - फोटो : इंस्टाग्राम-@duttsanjay

विस्तार

33 साल पहले आई संजय दत्त की आईकॉनिक फिल्म ‘खलनायक’ आज भी लोगों को याद है। लेकिन अब 33 साल बाद खलनायक फिर लौट आया है। साल 1993 की सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल की आज घोषणा कर दी गई है। मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन

फर्स्ट लुक में क्या है?
मेकर्स और संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘खलनायक रिटर्न्स’ की घोषणा करते हुए फिल्म का पहला पोस्टर और फर्स्ट लुक जारी किया है। फर्स्ट लुक वीडियो में संजय दत्त बड़े बालों वाले लुक में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दिखता है कि कई लोग घायल अवस्था में पड़े हैं। तभी संजय दत्त वहां पहुंचते हैं, एक इंसान उनसे रहम की भीख मांगता है।

विज्ञापन


वो हाथ से जमीन पर पड़े खून और ज्वलनशील पदार्थ से अपनी सिगरेट जलाते हैं। इसके बाद वो कहते हैं, ‘बोला था न, 10 अक्तूबर रात दस बजे बल्लू जेल से फुर्र।’ इसके बाद वो खलनायक का टाइटल ट्रैक ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं…’ गाते हुए वहां से निकल जाते हैं। फर्स्ट लुक से जाहिर है कि संजय दत्त बल्लू के किरदार में वापसी करेंगे और एक बार फिर पर्दे पर दमदार एक्शन करते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)


 

कुछ कहानी खत्म नहीं होतीं…
इसके अलावा फिल्म के दो पोस्टर भी जारी किए गए हैं। इनमें संजय दत्त लंबे बालों वाले लुक में खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को साझा करते हुए संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा, ‘हर कहानी का एक वक्त होता है और उसका वक्त आ गया है। खलनायक रिटर्न्स।’

इसके अलावा फर्स्ट लुक वीडियो को साझा करते हुए संजय दत्त ने लिखा, ‘कुछ कहानी खत्म नहीं होतीं, वो दोबारा शुरू होती हैं।’ हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो के तहत किया गया है।

संजय दत्त को जेल में आया था ‘खलनायक 2’ का आइडिया 
खलनायक 2 के टीजर और पोस्टर लॉन्च के दौरान संजय दत्त ने कहा कि मुझे जेल में खलनायक 2 बनाने का विचार आया। मैं जेल में म्यूजिक बजाया करता था और वहां सबसे ज्यादा मांग हमेशा खलनायक की ही होती थी। इसलिए मैंने 4000 कैदियों से हाथ उठाने को कहा कि कौन-कौन 'खलनायक 2' देखना चाहता है और उन सभी ने अपने हाथ उठा दिए।

फिर मैंने उनसे कहा कि वे सब एक-एक पन्ना लिखें, जब मैं पैरोल पर बाहर आया, तो मुझे उनमें से कुछ लिखा हुआ पसंद आया। मैंने सुभाष जी से मुलाकात की और उन्हें वह सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed