फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sania Shoaib divorce rumors Pakistani Actress Ayesha Omar break silence on romantic photoshoot with Shoaib

Sania Shoaib Divorce: शोएब मलिक के साथ रिश्तों पर खुलकर बोलीं आयशा, मीडिया पर निकाली भड़ास

Thu, 22 Dec 2022 01:42 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 22 Dec 2022 01:42 PM IST
सार

सानिया और शोएब के तलाक की खबरों के बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा की शोएब संग रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई थीं। अब आयशा ने शोएब और अपनी रोमांटिक पिक्चर्स के बारे में बात की है।

विज्ञापन
Sania Shoaib divorce rumors Pakistani Actress Ayesha Omar break silence on romantic photoshoot with Shoaib
आयशा उमर और शोएब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। काफी समय से ऐसी खबरें छाई हुई हैं कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के रिश्ते में दरार आ गई है। दोनों एक-दूसरे से तलाक लेना चाहते हैं। दोनों के बीच तलाक की वजह पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर को बताया गया था। दरअसल, कुछ समय पहले एक्ट्रेस और शोएब की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके बाद उन्हें ट्रोल भी किया गया। इन तमाम आरोपों पर एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी बात रखी।

विज्ञापन

बता दें कि सानिया और शोएब की तलाक की खबरों के बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा की शोएब संग रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया मीडिया पर वायरल हुई थीं। वायरल फोटो में आयशा और शोएब की रोमांटिक केमिस्ट्री देख हर कोई चौंक गया था। फोटो देख सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा जमकर फूटा था। वहीं, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जमकर आलोचना की गई थी। लोगों का दावा था कि आयशा और शोएब की नजदीकियों की वजह से ही सानिया और शोएब के रिश्ते पर दरार आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने पुराने फोटोशूट के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि शोएब मालिक संग यह फोटोशूट एक साल पहले का है। यह सिर्फ प्रोफेशनल फोटोशूट था। अगर किसी का अफेयर चल रहा होगा तो वे लोग इस तरह का फोटोशूट कराकर उसे ऑनलाइन पोस्ट नहीं करेंगे। आयशा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैं कभी किसी शादीशुदा व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में आने की बात सोच भी नहीं सकती हूं। सानिया शोएब तलाक के खबरों के बीच मीडिया ने उसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें:अपने संघर्ष पर अवंतिका दसानी ने की बात, बोलीं- भाग्यश्री की बेटी होने से काम नहीं मिलता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed